यूक्रेन युद्ध की आग में घी डालता चीन, रूस को बेच रहा खतरनाक ड्रोन्स, जानिए कितने करोड़ के बेचे हथियार?
चीन ने लगातार इनकार किया है, कि वो रूस को किसी भी तरह की सैन्य सहायता दे रहा है। लेकिन, चीन ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा भी नहीं की है।

China Sells Drone To Ukraine: यूक्रेन में चल रहा युद्ध पिछले महीने ही एक साल का हो चुका है, लेकिन वैश्विक महाशक्तियां लगातार इस युद्ध की आग में घी डालने का काम कर रही हैं। यूक्रेन को जहां, पश्चिमी देश और अमेरिका लगातार हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं, वहीं अब खुलासा हुआ है, कि रूस को चीन की तरफ से हथियार बेचे जा रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी, कि ईरान भी रूस को ड्रोन की सप्लाई कर रहा है, जिसके जरिए रूस ने यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचाया था और अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से चीन ने रूस को 12 मिलियन डॉलर से ज्यादा मूल्य के ड्रोन और हथियारों के पुर्जे बेचे हैं।
रूस को ड्रोन बेचता चीन
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है, कि "यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से चीन ने करीब 12 मिलियन डॉलर से ज्यादा कीमत के ड्रोन और अन्य हथियारों के पूर्जों की बिक्री रूस को की है"। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में इन आंकड़ों के लिए रूस के कस्टम डेटा का हवाला दिया है। रिपोर्ट में यह बताया गया है, कि चीन की तरफ से जो ड्रोन रूस में भेजे गये हैं, वो बिचौलियों के जरिए भेजे गये हैं और शिपमेंट, जिसमें दुनिया के सबसे प्रसिद्ध ड्रोन निर्माता डीजेआई के ड्रोन और अन्य कलपूर्जे रहते हैं। वहीं, इन उत्पादों को इस तरह से बेचा जाता है और इनके विवरण इतने अस्पष्ट रहते हैं, कि ये पता करना काफी मुश्किल हो जाता है, कि इन उपकरणों का अमेरिका से कोई संबंध है या नहीं। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है, कि रूस को हथियार बेचने के लिए और चैनलों का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें चीन के कुछ दोस्त देश, जैसे कजाकिस्तान, पाकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है, कि डीजेआई ड्रोन की बिक्री अभी भी जारी है, जबकि कंपनी की तरफ से कहा गया था, कि उसने रूस और यूक्रेन, दोनों ही देशों की डिलीवरी सस्पेंड कर दी है।
हथियार बिक्री के लिए छद्म रास्तों का इस्तेमाल
कस्टम डेटा से पता चलता है, कि डीजेआई ने आधे से ज्यादा चीनी ड्रोन की सप्लाई रूस को की है, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा, सीधे तौर पर डीजेआई की तरफ से आई फ्लाइट टेक्नोलॉजी के जरिए बेचा गया है। कुल मिलाकर, लगभग 70 चीनी निर्यातकों ने आक्रमण के बाद से रूस को चीनी ड्रोन के 26 अलग-अलग ब्रांड बेचे हैं। वहीं, रूस को बेचा जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड ऑटेल था, जो संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी और इटली में सहायक कंपनियों के साथ एक चीनी ड्रोन निर्माता कंपनी है। फरवरी 2023 में करीब 2 मिलियन डॉलर के ड्रोन रूस को बेचे गये हैं। जबकि, डीजेआई कंपनी अपने वेबसाइट पर अमेरिकन पुलिस के लिए हथियार बेचने का विज्ञापन देती है। हालांकि, डीजेआई कंपनी के प्रवक्ता ने रूस को ड्रोन बेचे जाने की खबर से इनकार किया है। कंपवनी के प्रवक्ता ने कहा, कि कंपनी को 16 अप्रैल 2022 से रूस को किसी भी प्रत्यक्ष बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है, और कंपनी इस बात की जांच करेगी, कि क्या उसकी कोई सहयोगी कंपनी ने रूस में ड्रोन बेचे हैं या नहीं? वहीं, ऑटेल ने एक ईमेल बयान में कहा है, कि उसे रूस को किसी भी हथियार बिक्री के बारे में पता नहीं है, और वह इस मुद्दे के बारे में आंतरिक जांच कर रहा है।
Recommended Video

रूस की लगातार मदद करता चीन
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस को लगातार ड्रोन की सप्लाई की जा रही है, जिसके जरिए रूसी सैनिक युद्ध के मैदान में अपने लिए रास्ता बनाते हैं। युद्ध के मैदान में ये ड्रोन सैनिकों के आगे उड़ते हैं, जिनसे सैनिकों को दुश्मनों के बारे में सारी जानकारियां मिल जाती हैं। युद्ध के मैदान में अब ड्रोन की जरूरत गोला-बारूद खरीदने से भी ज्यादा हो चुकी है, क्योंकि ड्रोन के जरिए ना सिर्फ तमाम जानकारियां मिल जाती हैं, बल्कि ड्रोन के जरिए हमले भी किए जा सकते हैं। वहीं, यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से चीन लगातार रूस की मदद कर रहा है और चीन, रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदारों में से एक बना हुआ है। लिहाजा, रूस आर्थिक संकट में फंसने से बच गया है। वहीं, दोनों पक्षों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास भी किए हैं। इस वक्त चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी रूस के दौरे पर हैं, जहां चीन और रूस के बीच कई समझौते किए गये हैं। चीन और रूस के नेताओं ने मास्को में एक साथ खड़े होकर अपने संबंधों में एक "नए युग" की शुरुआत की घोषणा की है, जबकि व्लादिमीर पुतिन ने चल रहे यूक्रेन संघर्ष के लिए बीजिंग के प्रस्तावित समाधानों को स्वीकार करने से इनकार करने के लिए पश्चिम के खिलाफ आरोप लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications