India-China tension: चीन बोला- 7 सितंबर को भारतीय जवानों ने गैर-कानूनी तरीके से पार की LAC

बीजिंग। एक बार फिर से पूर्वी लद्दाख में चीन बॉर्डर भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प की खबरें हैं। चीन ने सोमवार को भारत पर लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पार करने का आरोप लगाया। इंडियन आर्मी ने मंगलवार को चीन के सभी आरोपों से इनकार कर दिया गया है। अब चीन की तरफ से सेना की तरफ से आए आधिकारिक बयान पर प्रतिक्रिया दी गई है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस पर बयान जारी कर भारत पर आरोप मढ़ दिया है।

galwan-valley

भारत पर लगाया फायरिंग का आरोप

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ लिजियान की तरफ से कहा गया है, 'सात सितंबर को भारतीय जवानों ने गैर-कानूनी तरीके से एलएसी पार की और पैंगोंग त्‍सो के दक्षिणी हिस्‍से में दाखिल हो गए।' लिजियान की तरफ से भारतीय जवानों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा, 'भारतीय जवानों ने गश्‍त कर रहे हमारे जवानों पर वॉर्निंग शॉट्स फायर किए। हमारे जवानों को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मजबूरी में गोली चलानी पड़ी।' उन्‍होंने आगे कहा कि भारत ने समझौतों का उल्‍लंघन किया है और यह गंभीर सैन्‍य कार्रवाई है। झाओ लिजियान ने दावा किया राजनयिक और सैन्‍य स्‍तर पर वार्ता के जरिए भारत के जवानों को खतरनाक कदम उठाने से रोकने के लिए कहा गया था। लिजियान के मुताबिक जिन जवानों ने एलएसी पार की है उन्‍हें तुरंत वापस बुलाया जाए और अग्रिम मोर्चों पर डटें जवानों को अनुशासन में रहने के लिए कहा जाए।

Recommended Video

    India China Firing : LAC पर 45 साल बाद चलीं गोलियां? जानें क्‍यों बौखलाया चीन | वनइंडिया हिंदी

    भारतीय सेना ने LAC पार करने से किया इनकार

    भारतीय सेना ने कहा है, ' सात सितंबर को चीन के पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) जवानों की तरफ से एलएसी के इस तरफ हमारी फॉरवर्ड पोजिशन के करीब आने की कोशिश की गई और जब हमारे जवानों ने रोका तो पीएलए की तरफ से हवाई फायरिंग हुई जिसका मकसद हमारे जवानों को डराना था। भारत, एलएसी पर डिसइंगेजमेंट और डि-एस्‍कलेशन स्थिति को लेकर प्रतिबद्ध है, चीन स्थिति को भड़काने की कोशिशें कर रहा है।' सेना की तरफ से अपने बयान में साफ-साफ कहा गया है कि वेस्‍टर्न थियेटर कमांड की तरफ से जो बयान जारी किया गया है वह चीन की जनता को और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भ्रमित करने वाला है। सेना ने कहा गया, 'किसी भी स्थिति में इंडियन आर्मी ने एलएसी पार नहीं की और न ही फायरिंग समेत किसी और प्रकार के आक्रामक कदम उठाया है।' सेना ने अपने बयान में आगे कहा है, 'भड़काने के बाद भी हमारे जवानों ने संयम रखा और एक परिपक्‍व बर्ताव का प्रदर्शन पूरी जिम्‍मेदारी के साथ किया है। हम शांति और स्थिरता को बनाए रखने के पक्षधर हैं लेकिन राष्‍ट्रीय अखंडता और संप्रभुता को हर कीमत पर सुरक्षित रखने के लिए दृढ़ निश्चित हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+