China: पाकिस्तान में कैसे फुस्स निकले चीनी हथियार? सवाल का जवाब नहीं दे पाए चीनी अधिकारी, घनघोर बेइज्जती
China: हाल ही में हुए भारत-पाक संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ़ चीनी हथियारों का जमकर इस्तेमाल किया। इनमें PL-15-E मिसाइल भी शामिल थी, जो अपने लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही भारत ने मार गिराई या फिर खुद-ब-खुद ही गिर गई। तब से भारतीय सेना ने इस मिसाइल को अपने कब्जे में ले रखा है। वहीं इस मामले पर चीन की अपनी मिसाइल के खराब प्रदर्शन को स्वीकार करने से पीछे हट रहा है। इस संघर्ष में चीनी हथियारों के खराब प्रदर्शन के बारे में चीनी अधिकारियों से सवाल पूछे गए, तो वे सवालों से बचने के लिए दाएं-बाएं देखने लगे।
पत्रकारों ने कर दी चीन की खिंचाई
पत्रकारों ने चीन की डिफेंस मिनिस्ट्री के प्रवक्ता कर्नल झांग शियाओगांग से PL-15-E मिसाइल की ढेर होने के बारे में सवाल किया कि चीन के सबसे उन्नत रॉकेट के रूप में इस मिसाइल की तारीफ की जा रही थी, लेकिन यह मिसाइल पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने पर नहीं फटी। 9 मई 2025 को, भारतीय अधिकारियों को पंजाब के होशियारपुर में एक बिना विस्फोट हुए PL-15-E मिसाइल मिली है। सवाल सुनकर कर्नल शियाओगांग के पसीने छूटने लगे और उन्होंने केवल यह कहा कि यह एक दूसरे देश को बेचा गया हथियार है जिसे तमाम रक्षा प्रदर्शनियों में प्रदर्शित किया जाता है।

चीन की बातों का दोगलापन
चीन ने इस बयान में दो बातें कहने की कोशिश की है। पहली की उसने पाकिस्तान को जानबूझकर खराब और घटिया क्वालिटी के हथियार बेचे हैं, जिन्हें वह प्रदर्शनी में सिर्फ दिखाने के लिए इस्तेमाल करता है। दूसरी, उसने जो हथियार पाकिस्तान को बेचे हैं और उन हथियारों ने वह प्रदर्शन ही नहीं दिखाया जिसके लिए उन्हें बनाया गया था। यानी कि, या तो चीन का माल खराब है या फिर उसने पाकिस्तान को सोची-समझी रणनीति के तहत घटिया माल चिपका दिया।
चीन की कूटनीतिक प्रतिक्रिया
कर्नल झांग ने इस संघर्ष के दौरान चीनी मिसाइलों के प्रदर्शन के बारे में पूछे गए सवालों को टाल दिया। इसके बजाय, उन्होंने कूटनीति पर टिप्पणी की: "भारत और पाकिस्तान ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता। हम उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष शांति और संयम बनाए रखेंगे।" उन्होंने उन दावों पर टिप्पणी करने से परहेज किया कि चीन ने पाकिस्तान को एयर डिफेंस और सेटेलाइट जरिए इस संघर्ष के दौरान मदद की। 7 मई को पाकिस्तान पर भारत के जवाबी हमले के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल झांग ने क्षेत्र शांति बहाल करने जैसी बनावटी बातें की। बता दें, चीनी रक्षा मंत्रालय हर महीने प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है, जिसमें ऐसे मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
PL-15-E मिसाइल पर चीन का दावा
चीन PL-15-E को अपने 607 संस्थान द्वारा विकसित और चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉरपोरेशन (CASIC) द्वारा निर्मित एक लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल के रूप में प्रचारित करता है। इसमें एक्टिव रडार गाइडेंस और एक डबल पल्स सॉलिड-प्रोपेलेंट रॉकेट मोटर है, जो मैक-5 से अधिक स्पीड और 145 किमी तक की दूरी तक मार करने में सक्षम है। यह मिसाइल JF-17 ब्लॉक III और J-10CE जैसे पाकिस्तानी विमानों पर तैनात है। अगर इसका मतलब निकाला जाए तो, अब पाकिस्तान और उसके लड़ाकू जेट दोनों खतरे में हैं।
ऑपरेशन सिंदूर फुस्स निकले चीनी पटाखे
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने इन मिसाइलों से लैस J-10C विमान का इस्तेमाल करके भारत पर हमला किया था। हालांकि, बहुचर्चित चीनी खेप ज़रूरत पड़ने पर प्रदर्शन करने में बुरी तरह विफल रही। चीन का दावा है कि यह मिसाइल अपने AESA रडार और मिड-रूट अपडेट के लिए दो-तरफ़ा डेटा लिंक की वजह से हाई-वेल्यू वाले हवाई लक्ष्यों को सटीक तरीके से तबाह कर सकती है। हालांकि युद्ध में ऐसा दिखा नहीं।
चीन-पाकिस्तान के डिफेंस रिलेशन
चीन और पाकिस्तान के बीच गहरे रक्षा संबंधों का मतलब था कि इस टकराव पर चीनी मीडिया और विशेषज्ञों की कड़ी नज़र थी। इस युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने चीन निर्मित हथियारों पर बहुत ज़्यादा भरोसा किया, लेकिन उसे निराशा का सामना करना पड़ा क्योंकि HQ-9 मिसाइल रक्षा प्रणाली किसी भी भारतीय मिसाइल को रोकने में विफल रही, जिसके कारण 11 पाकिस्तानी एयरबेस बर्बाद हो गए।
पाक ने चीन से क्या-क्या खरीदा?
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की एक रिपोर्ट में 2020 से 2024 तक पाकिस्तान के सबसे बड़े हथियार आपूर्तिकर्ता के रूप में चीन की स्थिति पर प्रकाश डाला गया है, इस अवधि के दौरान पाकिस्तान द्वारा खरीदे गए सभी हथियारों में से 81% चीन के पास हैं। इसमें उन्नत जेट लड़ाकू विमान, रडार, नौसैनिक जहाज, पनडुब्बियां और मिसाइलें शामिल हैं। हालांकि ये कितने उन्नत हथियार हैं, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications