China: कम्युनिस्ट पार्टी ने बिजनेस टायकून को किया बाहर, राष्ट्रपति जिनपिंग को बताया था जोकर
बीजिंग। चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आलोचना करना कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के सदस्य को रेन झिकियांग भारी पड़ गया है। पार्टी ने उन पर भ्रष्टाचार और दूसरे आरोप लगाकर बाहर कर दिया है। चीन के बिजनेस टायकून और एक रियल एस्टेट कंपनी के पूर्व चेयरपर्सन झिकियांग को मार्च में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था जब उन्होंने कोरोना वायरस महामारी पर शी जिनपिंग की आलोचना की थी।

मार्च में हुए थे गिरफ्तार
सीपीसी ने झिकियांग पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। झिकियांग, जिनपिंग के मुखर आलोचकों में से एक हैं। मार्च में उन्होंने एक आर्टिकल में जिनपिंग को 'जोकर' करार दिया था। गुरुवार को उन्हें पार्टी से निकाला गया है। उनके निष्कासन को पार्टी की तरफ से देश के बिजनेस क्लास को दिया गया एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। गुरुवार को ही कोर्ट की तरफ से बयान भी है जिसमें रेन को निकाले जाने का ऐलान किया गया है। इसमें कहा गया है कि रेन ने गंभीर तौर पर पार्टी के राजनीतिक, संगठनात्मक और उसकी अखंडता को तोड़ा है। साथ ही उन्होंने काम और अपनी जिंदगी के साथ भी अनुशासनहीनता की है।
Recommended Video
लगाया गया अनुशासनहीनता का आरोप
69 वर्षीय रेन पर भ्रष्टाचार, घूस लेने और गलत तरह से सार्वजनिक फंड को प्रयोग करने के आरोप भी लगाए गए हैं जिसमें एक गोल्फ मेंबरशिप कार्ड्स की खरीददारी भी शामिल है। उनके निष्कासन की घोषणा शिचेंग डिस्ट्रिक्ट के अनुशासन निरीक्षण आयोग की तरफ से बनाई गई डिस्ट्रिक्ट सुपरवाइजरी कमेटी की तरफ से की गई। रेन, हुआयुयान प्रॉपर्टीज के चेयरपर्सन रहे हैं। रेन को सोशल मीडिया पर काफी लोग फॉलो करते हैं। वह हमेशा सरकार की नीतियों का विरोध करते आए हैं। उनके विचारों को हमेशा विवादित करार दिया जाता है। साल 2016 में रेन को चीनी सोशल मीडिया पर बैन कर दिया गया था। उस समय उन्होंने शी की उस स्पीच की आलोचना की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि पार्टी को किस प्रकार से सोशल मीडिया का प्रयोग करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications