चीनी मीडिया ने की भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ, कहा- युवा आबादी भारत की ताकत

नई दिल्लीः हाल ही के कुछ सालों में कई विदेशी एंजेसियों ने भारत की अर्थव्यवस्था की तारीफ की है। अब नई तारीफ की है चीनी मीडिया ने। चीनी मीडिया का कहना है कि भारत में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। इतना ही चीनी मीडिया की ओर कहा गया है कि भारत की युवा जनसंख्या , आर्थिक सुधारों के जरिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। चीन से तुलना कहते हुए चीन के ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन की आर्थिक सफलता को भारत दोहराएगा।

china praise indian economy says india to grow fastest world on demographic dividend

चीनी मीडिया ने भारत के आर्थिक सर्वे का हवाला देते हुए कहा है कि भारत साल 2018-19 में 7 या 7.5 फीसदी की रफ्तार से विकास करेगा। अगर ऐसा होता है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ने वाला देश बन जाएगा।

ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट में लिखा गया है कि 'भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है उसकी डेमोग्राफिक डिविडेंड। हाल के साल में ये चीन की सफलता के पीछे भी यह एक महत्वपूर्ण फैक्टर रहा है। वर्ल्ड बैंक के आंकड़े बताते हैं कि भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है। देश के भविष्य के लिए यह शक्तिशाली आवेग है।'

दुनिया की कई कंपनिया भारत में निवेश कर रही है इस बारे में लिखा गया है कि भरोसेबंद डेमोग्राफिक डिविडेंड की वजह से ही दुनियाभर की कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं। उन्हें यहां चीन की आर्थिक सफलता दोहराए जाने की उम्मीद है।'

इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के बारे में हो रही भारत की आलोचना के बारे में ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर भारत की लंबे समय से आलोचना हो रही है, लेकिन इसका मतलब यह है कि इस क्षेत्र में भी भारत के लिए बहुत संभावना है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पर 20 करोड़ अकाउंट्स हैं फर्जी! भारत में सबसे ज्यादा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+