फेसबुक पर 20 करोड़ अकाउंट्स हैं फर्जी! भारत में सबसे ज्यादा
Recommended Video

वाशिंगटनः फेसबुक द्वारा जारी की गई अपनी सालाना रिपोर्ट में कई हैरान करने वाली बातें सामने आई है। फेसबुक के मुताबिक उसके करीब 20 करोड़ से ज्यादा अकाउंट्स फेक हो सकते हैं। भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हैं, जहां सबसे ज्यादा फेक अकाउंट्स हैं। बता दें, हाल ही में फेसबुक में अपनी न्यूज फीड में काफी बदलाव किए हैं।

फेसबुक द्वारा जारी की गई अपनी नई सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, ' साल 2017 की चौथी तिमाही में हमारा अनुमान है कि नकली अथवा ड्यूप्लिकेट अकाउंट्स की हिस्सेदारी हमारे मासिक ऐक्टिव यूजर्स (एमएयू) का लगभग 10 प्रतिशत है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिक डिवेलप मार्केट्स की तुलना में भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे विकासशील मार्केट्स में इस तरह के नकली अथवा ड्यूप्लिकेट अकाउंट्स की संख्या अधिक है।
बता दें, 31 दिसंबर 2017 तक फेसबुक पर मासिक ऐक्टिव यूजर्स की संख्या 2.13 अरब थी, जो कि 31 दिसंबर 2016 से 14 प्रतिशत अधिक है। 31 दिसंबर 2016 को ऐक्टिव यूजर्स की संख्या 1.86 अरब थी, जिसमें 6 प्रतिशत यानी 11.4 अरब फर्जी अकाउंट्स थे। इस हिसाब से ये 6 फीसदी होता है मतलब 11.4 अरब।
फेसबुक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत, इंडोनेशिया और वियतनाम में यूजर्स की वृद्धि दिसंबर 2016 के मुकाबले दिसंबर 2017 में अधिक रही। कंपनी ने कहा कि फर्जी या नकली अकाउंट्स का अनुमान वास्तविक संख्या से अलग हो सकता है।
यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़: रेप की कोशिश में टीचर की हड्डियां तोड़ चाकुओं से गोद डाला शरीर, हैवानियत देख डॉक्टर भी रह गए सन्न












Click it and Unblock the Notifications