क्रैश हुए चीनी विमान का LIVE वीडियो आया सामने, आसमान से यूं पहाड़ों में गिरा प्लेन

बीजिंग, 21 मार्च: दक्षिण चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में सोमवार को 133 लोगों ले जा रहा एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त हुए बोइंग 737 यात्री विमान में 133 लोग सवार थे। विमान पहाड़ों पर जा गिरा है। सामने आयी तस्वीरों में चारों तरफ धुआं उठते दिख रहा है। इसके साथ ही कई विमान दुर्घटना के कई और वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। अभी तक इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या का पता नहीं चल सका है।

गिरने के बाद विमान में लगी आग

गिरने के बाद विमान में लगी आग

विमान हादसे के बाद जिस क्षेत्र में प्लेन गिरा था वहां भीषण आग लग गई। आग की लपटे और धुएं का गुबार देख ऐसा लग रहा था जैसे कोई ज्वालामुखी फूट गया हो। आग की ऊंची लपटों के साथ सफेद धुएं का गुबार बहुत दूर से ही नजर आ रहा था। हादसे के बाद जंगल के उस इलाके में आग पूरी तरह से फैल गई। आग इतनी भीषण है कि, इस हादसे में शायद ही कोई य़ात्री जिंदा बच पाया होगा।

Recommended Video

    क्रैश हुए चीनी विमान का LIVE वीडियो आया सामने, आसमान से यूं पहाड़ों में गिरा प्लेन

    पहाड़ों के बीच गिरा विमान

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक चाइना ईस्टर्न फ्लाइट MU5735 हवाई अड्डे के कर्मचारियों का हवाला देते हुए सोमवार दोपहर 1 बजे के बाद कुनमिंग शहर से उड़ान भरने के बाद गुआंगझोउ में निर्धारित अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंची। अब इस विमान हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें विमान आसमान से पहाड़ों में गिरता दिख रहा है। विमान नोंक के बल सीधा पहाड़ों में जा गिरा। जिसके बाद उनसें आग लग गई।

    प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया

    हादसे से जुड़े एक अन्य वीडियो में विमान का मलबा बिखरा नजर आया। वीडियो में विमान के मलबे के पास से लोग राहत और बचाव दल के लोग गुजरते नजर आ रहे थे। वहीं, कुछ लोग घटनास्थल का वीडियो भी शूट कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया। उड़ान भरने के 71 मिनट बाद ये प्लेन हादसे का शिकार हो गया। लैंड करने से 43 मिनट पहले विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया था।

    उड़ता हुआ ताबूत है Boeing 737 विमान

    उड़ता हुआ ताबूत है Boeing 737 विमान

    बोइंग 737 मॉडल के कई विमान पहले भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। बोइंग 737 छोटी और मध्यम दूरी की हवाई यात्रा के लिए अच्छा विमान माना जाता है। हालांकि दुर्घटनाओं के चलते अब इसे उड़ता ताबूत कहा जाने लगा है। 2019 में इथोपिया में बोइंग 737 प्लेन क्रैश हुआ था। विमान में 157 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई थी। अक्टूबर 2018 में इंडोनेशिया में लॉयन एयर का बोइंग 737 विमान जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही क्रैश हो गया था हादसे में सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी। 2013 में भी एक बोइंग-737 विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में करीब 108 लोग मारे गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+