डेल्टा वेरिएंट के प्रकोप से हिल गया है चीन, 47 अफसरों पर गिरी गाज

बीजिंग, 10 अगस्त: चीन में मंगलवार को कोरोना वायरस के मामलों सात महीनों में सबसे ज्यादा इजाफा दर्ज किया गया है। चीन की सरकारी मीडिया ने माना है कि जबसे उसके वुहान शहर में इस वायरस की शुरुआत हुई है, वह सबसे गंभीर दौर से गुजर रहा है। कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के कहर की वजह से व्यापक रूप से स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने पड़ रहे हैं, बड़े पैमाने पर टेस्टिंग की जा रही है और यात्राओं पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। चीन इस स्थिति से बौखला गया है। उसने दुनिया को पीछे छोड़ने की जो उम्मीद अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में लगाई थी, उसे अब उसको लेकर आशंका नजर आ रही है। यही वजह है कि अब ड्रैगन ने मौजूदा डेल्टा प्रकोप की गाज दर्जनों सरकारी अधिकारियों पर गिराई है।

चीन ने 47 अफसरों पर की कार्रवाई

चीन ने 47 अफसरों पर की कार्रवाई

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने बहुत ही ज्यादा संक्रामक कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप रोकने में नाकाम रहने के आरोप में दर्जनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस वेरिएंट की वजह से बीते कई महीनों बाद चीन बुरी तरह इस वायरस की चपेट में आता दिखाई पड़ रहा है। शुरू में डेल्टा वेरिएंट का पता इसके नानजिंग शहर से चला था। रिपोर्ट में आधिकारिक बयानों और सरकारी मीडिया के हवाले से कहा गया है कि डेल्टा वेरिएंट को लेकर लापरवाही बरतने वाले कम से कम 47 चाइनीज अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बता दें कि चीन में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने अबतक 31 प्रातों को अपनी चपेट में ले चुका है। जिन अफसरों पर गाज गिरी है, उनमें स्थानीय सरकारों के प्रमुख, स्वास्थ्य आयोग से जुड़े लोग और अस्पतालों और एयरपोर्ट के स्टाफ भी शामिल हैं।

डेल्टा वेरिएंट के प्रकोप से हिला ड्रैगन

डेल्टा वेरिएंट के प्रकोप से हिला ड्रैगन

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के सेंट्रल कमीशन फॉर डिसिप्लीन इंस्पेक्शन के मुताबिक सिर्फ नानजिंग में ही 15 अधिकारियों को शहर के लुकोऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोविड-19 ट्रांसमिशन नहीं रोक पाने का जिम्मेदार पाया गया है, जहां गर्मियों में बड़े पैमाने पर टूरिस्ट पहुंचे थे। माना जा रहा है कि लुकोऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ही डेल्टा वेरिएंट का संक्रमण शुरू हुआ है, जहां 9 सफाई क्रमियों को सबसे पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। महामारी को रोकने में नाकाम रहने के लिए नानजिंग शहर के डिप्टी मेयर, सचिव और नानजिंग म्युनिसिपल हेल्थ कमीशन के डायरेक्टर को दोषी ठहराया गया है। नानजिंग के अलावा यांगझोऊ भी कोविड हॉटस्पॉट बन चुका है, जहां मंगलवार को एक ही जगह से 34 नए संक्रमण सामने आए हैं।

सात महीने बाद आए सबसे ज्यादा केस

सात महीने बाद आए सबसे ज्यादा केस

जब चीन के वुहान शहर से पैदा होकर कोरोना ने दुनियाभर में तबाही मचानी शुरू की थी तो लगाता था कि ड्रैगन ने बहुत ही जल्दी अपने यहां इसपर काबू पा लिया था। लेकिन, डेल्टा वेरिएंट ने शी जिनपिंग की सरकार को भी टेंशन में ला दिया है। मंगवार को चीन के स्वास्थ्य विभाग ने 143 नए संक्रमण की बात कही है, जिनमें से 108 स्थानीय संक्रमण के मामले हैं। जनवरी के बाद से यह सबसे ज्यादा एक दिन का संक्रमण है। तब चीन में 144 नए केस सामने आए थे, जिनमें 126 स्थानीय स्तर पर फैले थे।

चीन ने किया संक्रमण पर नियंत्रण का दावा

चीन ने किया संक्रमण पर नियंत्रण का दावा

हालांकि चीन की सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर यही कहा जा रहा है कि सबकुछ नियंत्रण में है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने संक्रामक रोक विशेषज्ञ झैंग वेंहॉन्ग के हवाले से कहा है, 'यांगझोऊ में हमने महामारी पर सफलतापूर्वक नियंत्रण कर लिया है और नानजिंग भी धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रहा है।'(तस्वीरें-फाइल)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+