नैन्सी की आड़ में ताइवान को निगल लेगा 'ड्रैगन'! चीन गुस्से में दाग रहा मिसाइलें, ताइपे ने उड़ानें रद्द कीं
ताइवान ने गुरुवार को एयरलाइन उड़ानें रद्द कर दीं क्योंकि चीनी नौसेना आसमान में जमीन से आग के गोले बरसा रहा है। खबर के मुताबिक, चीन ने ताइवान के तटों के पास समुद्र में 11 घातक डोंगफेंग बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं'हैं।
ताइपे, 4 अगस्त : यूएस हाउस रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद यह किसी को नहीं पता है कि चीन गुस्से में ताइवान के साथ क्या कर बैठेगा। आज ड्रैगन ताइवान के खिलाफ आग उगल रहा है। चीन सैन्य अभ्यास के बहाने ताइवान को घेरता जा रहा है। वह आसमान में घातक मिसाइलें दाग रहा है। बम के धमाकों से ताइपे का आसमान फट रहा है। इन सबके बीच ताइवान ने अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। (China holds military drills Taiwan cancels flights)

आसमान में चीन के घातक मिसाइल, ताइपे ने उड़ानें रद्द कीं
ताइवान ने गुरुवार को एयरलाइन उड़ानें रद्द कर दीं क्योंकि चीनी नौसेना आसमान में जमीन से आग के गोले बरसा रहा है। खबर के मुताबिक, चीन ने ताइवान के तटों के पास समुद्र में 11 घातक डोंगफेंग बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं'हैं। हालांकि, इससे सामानों के शिपमेंट पर कितना प्रभाव होगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

क्या अमेरिका ताइवान का साथ देगा
बता दें कि, अमेरिका ने कहा है कि, वह किसी भी परिस्थिति में ताइवान का साथ देगा। अब जब चीन ताइवान के तटों के पास बम बरसा रहा है तो क्या वाशिंगटन इसे खतरे की घंटी मान रहा है। क्या वह ताइवान को बचाने आ रहा है। दुनिया दिल थाम कर एक नए युद्ध की शुरूआत का फिर से गवाह बन सकता है? अगर चीन अपनी हठ छोड़ दे तो जंग नहीं होगी, वरना ताइवान को हड़पने के बाद अमेरिका को भी अपना किया वादा निभाना पड़ सकता है।

नैन्सी ने चीन को दिलाया गुस्सा
यूएस हाउस रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी का ताइवान दौरा अब खत्म हो चुका है। वह अब दक्षिण कोरिया पहुंच चुकी है। हालांकि चीन का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। वह अभी भी लगातार अमेरिका को धमकी दे रहा है। बता दें कि, नैन्सी के ताइवान दौरे से चीन में रोष का माहौल है। चीन ताइवान को अपना प्रांत मानता है और वह किसी भी वक्त उसे अपने में शामिल करने की बात करता रहता है। नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बारे में जानकारी मिलते ही ड्रैगन देश ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ताइवान के पूर्व में अपने वॉरशिप तैनात कर दिए है। वहीं, अमेरिका के भी चार युद्धपोत चीन को कड़ी टक्कर दे रहा है।

ताइवान को घेरा चीन
एशिया महाद्वीप में नैन्सी के ताइवान दौरे को लेकर जंग के हालात उत्पन्न हो गए थे। चीन और अमेरिका ने दक्षिण-पूर्व चीन के तट से लगभग 100 मील दूर ताइवान को अपने युद्धपोतों से घेर लिया था। पेलोसी की यात्रा के दिन चीन का विमानवाहक पोत शैंडोंग (CV-17) सान्या के नौसैनिक अड्डे से रवाना हुआ और दूसरी तरफ लियाओनिंग-001 ने भी अपना लंगर उठाकर युद्ध के मकसद से ताइवान की ओर चल दिए।

ताइवान का दावा
वहीं ताइवान ने दावा करते हुए कहा कि, 2 अगस्त को पेलोसी की ताइपे में मौजूद रहते 21 चीनी लड़ाकू विमान उनके हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। वहीं, चीन के जवाब में ताइवान भी हवाई हमले और मिसाइल अलर्ट जैसे सैन्य अभ्यासों में जुटा है। बता दें कि, नैन्सी की यात्रा के बाद चीन ने ताइवान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। चीन के दो विमानवाहक पोत ताइवान के आसपास मंडरा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications