WHO समर्थित अंतर्राष्ट्रीय पहल Covax वैक्सीन एलायंस में शामिल हुआ चीन
नई दिल्ली। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) समर्थित कोरोना वैक्सीन कोवैक्स (Covax) में औपचारिक रूप से शामिल होने की घोषणा की है। कौवेक्स में शामिल होने की घोषणा करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि विकासशील देशों में वैक्सीन के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए ऐसी पहल का अंजाम दिया गया है। हालांकि शुरूआत में चीन कोवैक्स एलायंस में शामिल होने पर सहमत नहीं था।
Recommended Video

हालांकि मंत्रालय ने कोवैक्स में शामिल होने के विवरण को साझा नहीं किया है, लेकिन अमेरिका और रूस के बाद कोरोना वैक्सीन के अंतर्राष्ट्रीय पहल में शामिल होने वाली चीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक बयान में कहा, हम विशेष रूप से विकासशील देशों को वैक्सीन के समान वितरण को सुनिश्चित करने के लिए यह ठोस कदम उठा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि अधिक सक्षम देश भी इसमें शामिल होंगे और कोवैक्स का समर्थन करेंगे। चीन कोवैक्स नेटवर्क के माध्यम से प्रासंगिक देशों के साथ वैक्सीन सहयोग को मजबूत करेगा। दरअसल, गत 8 अक्टूबर को गठबंधन का सह-नेतृत्व कर रहे 'गावी' के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करके चीन आधिकारिक तौर पर कोवैक्स में शामिल हुआ था। विश्व स्वास्थ्य संगठन को इस पहल के जरिए 2021 के अंत तक 2 अरब वैक्सीन की खुराक वितरण करने की उम्मीद है।

गौरतलब है पूरी दुनिया के लिए जानलेवा बना कोरानावायरस के खिलाफ जंग में एकमात्र सहारा वैक्सीन बन कर उभरा है और चीन के इसमें शामिल होने से WHO समर्थित अंतर्राष्ट्रीय पहल कोवैक्स वैक्सीन की तैयारी को मजूबती मिलेगी। हालांकि चीन में कोरोनावायरस वैक्सीन के तीन कैंडीडेट क्लीनिकिल ट्रायल के अंतिम दौर में हैं।












Click it and Unblock the Notifications