चीन में दिल दहलाने वाला हादसा, दुकान में आग लगने से 39 लोगों की मौत, इमारत से कूदते दिखे लोग

चीन के जियांगशी प्रांत में एक दुकान के बेसमेंट में लगी आग में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, अललगी की इस घटना में से कम से कम 39 लोग मारे गए हैं। इस घटना में 9 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने कहा कि नौ लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जबकि कई अन्य फंसे हुए हैं। ये आग बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे लगी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच हो रही है।

building fire in Jiangxi China

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में इमारत से गहरा, गहरा धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है और घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां और एम्बुलेंस मौजूद हैं। आपात सेवा के 100 से अधिक कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है।

सेंट्रल चाइना टेलीविज़न की रिपोर्ट के अनुसार, जिस इमारत में आग लगी, उसमें इंटरनेट कैफे और प्रशिक्षण संस्थान थे।

आपको बता दें कि चीन में एक सप्ताह से भी कम समय में आग लगने की यह दूसरी घातक घटना है, पिछले शनिवार को मध्य हेनान प्रांत में एक स्कूल छात्रावास में आग लगने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+