चीन ने दक्षिण चीन सागर पर गैर-कानूनी दखल से किया इनकार, लेकिन रक्षा बजट पर सवाल बरकरार!

नई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में हुए हालिया घटनाक्रम पर एक नजर डालें तो पाएंगे कि चीन वैश्विक वाणिज्य के लिए एक प्रमुख शिपिंग जल मार्ग, मछली और संभावित तेल और गैस भंडार में समृद्ध दक्षिणी चीन सागर के द्वीपों, प्रवाल भित्तियों और लैगून पर कई क्षेत्रीय विवादों में अपने छोटे पड़ोसी देशों के खिलाफ खड़ा है और वह भी तब पूरी दुनिया कोरोनावायरस महामारी से जूझ रही है।

china

चीन पर आरोप लगा है कि चीन दक्षिण चीन सागर पर एकछत्र हुकूमत के लिए कोरोनावायरस काल का उपयोग कर रहा है। हालांकि चीन के विदेश मंत्री उक्त दावे को खारिज किया है और दक्षिण चीन सागर पर लगाए जा रहे आरोपों को सरासर बकवास करार दिया है।

china

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चीन दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ एंटी-वायरस प्रयासों पर निकट से सहयोग कर रहा था। उनसे कहा कि आरोप लगाने वाले में से कई रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग में चीन के साथ क्षेत्रीय दावों को ओवरलैप कर रहे हैं, जबकि चीन लंबे समय से इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है।

china

वांग ने कहा कि अन्य देश संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर सैन्य उड़ानों और समुद्री गश्त के साथ वहां अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। वांग ने आगे कहा, उनके गंदे इरादे और नीच हरकतें चीन और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच कलह पैदा करने वाली हैं और क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने वाली स्थिरता को कम करने के लिए हैं।

china

गौरतलब है कोरोवायरस के प्रकोप के कारण देश की आर्थिक वृद्धि में बड़ी गिरावट के बावजूद चीन वर्ष 2020 के लिए अपने रक्षा खर्च में 6.6 फीसदी की वृद्धि करेगा। वर्ष 2020 के लिए चीन की आर्थिक वृद्धि वर्षों में सबसे कम है, लेकिन फिर भी चीन दक्षिण चीन सागर में अपने क्षेत्रीय दावों को लागू करने और पश्चिमी प्रशांत और हिंद महासागर में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने की क्षमता का विस्तार करने की अनुमति देगा।

China

इसके अलावा चीन की एक अन्य प्रमुख प्राथमिकता स्व-शासित द्वीप लोकतंत्र ताइवान के खिलाफ एक विश्वसनीय खतरा बनाए रखना है, जिसे चीन अपना मानता है और अगर आवश्यक हो तो चीन ताइवान को सैन्य बल द्वारा भी अपने नियंत्रण में लाने पर विचार करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+