चीन का दावा- नवंबर के शुरुआती हफ्ते से आम लोगों को मिलने लगेगी कोरोना वैक्सीन

चाइना सेंटर फॉर डिजीज (CDC) कंट्रोल ने कहा है कि चीन में नवंबर के शुरुआती हफ्तों में ही आम लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी।

बीजिंग: कोरोना वायरस वैक्सीन (Coronavirus vaccines) को लेकर चीन (China) ने दावा किया है कि उनके देश में चल रहे वैक्सीन की ट्रायल लास्ट स्टेज में है और नवंबर से वह आम लोगों को मिलने लगेगी। चाइना सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने बयान जारी कर ये सूचना दी है। चाइना सेंटर फॉर डिजीज (CDC) कंट्रोल ने कहा है कि हम कोविड-19 वैक्सीन के सफल होने के बेहद नजदीक है और नवंबर के शुरुआती हफ्तों में ही आम लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी।

Recommended Video

    Corona Vaccine की रेस में China निकलेगा आगे!, November तक आ सकती है वैक्सीन | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus vaccine

    चीन का दावा- तीन कोरोना वैक्सीन ट्रायल लास्ट स्टेज में

    चीन के मुताबिक उनके यहां चार कोरोना वायरस वैक्सीन की ट्रायल चल रही है। जिसमें से तीन वैक्सीन ऐसी हैं जो कि ट्रायल के लास्ट स्टेज में है। सीडीसी के चीफ जैव सुरक्षा विशेषज्ञ गुईझेन वू ने सोमवार (14 सितंबर) को टीवी इंटरव्यू में कहा, तीन कोविड-19 वैक्सीन ट्रायल सुचारू रूप से आगे बढ़ रहे हैं और टीका नवंबर या दिसंबर में आम जनता के लिए तैयार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनके टेस्टिंग के नतीजे भी प्रभावशाली हैं।

    सीडीसी चीफ के मुताबिक इन तीनों कोरोना वैक्सीन को फेज-3 ह्यूमन ट्रायल से पहले जुलाई में कई एसेंशियल वर्कर्स पर इस्तेमाल किया गया है, जो कि सही दिशा में है।

    CDC चीफ ने कहा- मैंने खुद वैक्सीन का टीका लगवाया

    सीडीसी चीफ गुईझेन वू ने कहा, मैंने खुद कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया है और मुझे पिछले कुछ महीनों में कोई भी असामान्य लक्षण महसूस नहीं हुए हैं और ना ही कोई परेशानी हुई है। उन्होंने ने बताया कि ये वैक्सीन चाइना नेशनल फार्मास्यूटिकल ग्रुप (Sinopharm सिनफार्मा ) और सिनोवैक बायोटेक ने मिलकर तैयार की है। बाकी के वैक्सीन भी यही दो कंपनियां मिलकर बना रही हैं।

    सिनफार्मा ने जुलाई 2020 में कहा था कि कोविड-19 वैक्सीन आखिरी ट्रायल के बाद इस साल के अंत तक सार्वजनिक उपयोग के लिए तैयार हो सकता है।

    कोरोना वायरस से दुनियाभर में 9.28 लाख लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

    दुनियाभर में कोरोना वायरस से 9.28 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना के 2.91 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। ग्लोबल वैक्सीन निर्माता वायरस के खिलाफ एक प्रभावी वैक्सीन विकसित करने की तैयारियों में जुटे हैं। चीन से पहले रूस ने भी दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन बना ली है और उसका ट्रायल भी शुरू कर दिया है।

    कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका हुआ है उसके भारत, ब्राजील और रूस में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका में कोविड-19 के 6,708,458 मामले सामने आए हैं वहीं 198,520 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोविड-19 के 49.30 लाख मामले सामने आए हैं और 80,776 लोगों की मौत हुई है।

    Kolkata Metro Resumes Operation Almost After Six Months

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+