ट्रेड वॉर के बीच ही चीन ने अमेरिका के साथ होने वाली वार्ता को कैंसिल किया

बीजिंग। चीन और अमेरिका के बीच जारी ट्रेड वॉर के चलते दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही चीन के उप-प्रधानमंत्री ल्‍यू ही का अगले हफ्ते से शुरू होने वाला वॉशिंगटन दौरा भी टाल दिया गया है। अमेरिकी अखबार वॉल स्‍ट्रीट जनरल की ओर से इस बात की पुष्टि की है। अखबार की ओर से कहा गया है कि कई अज्ञात लोगों ने इस मामले पर जानकारी दी है। सोमवार को अमेरिका ने चीन से निर्यात होने वाले 200 बिलियन डॉलर के प्रॉडक्‍ट्स पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया था। इसे इस वर्ष के अंत में बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक कर दिया जाएगा।

donald-trump-china-trade-war-100

अगले माह हो सकती है वार्ता

चीन का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका ल्‍यू के दौरे से पहले वॉशिंगटन जाने वाला था। अब यह प्रतिनिधिमंडल भी चीन नहीं जाएगा। अखबार की मानें तो चीन अगले माह होने वाली नई बातचीत की उम्‍मीद रखे हुए है और माना जा रहा है कि अगले माह कोई बड़ी जानकारी सामने आ सकती है। 18 सितंबर को चीन ने ऐलान किया है कि अमेरिकी उत्‍पादों पर 60 बिलियन डॉलर की ड्यूटीज लगाई जाएंगी। चीन का कहना है कि अमेरिकी सामानों पर 60 बिलियन डॉलर का टैरिफ 24 सितंबर से प्रभ‍ावी हो जाएगा। चीन के वाणिज्‍य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि नए टैरिफ के बाद अमेरिका और चीन के बीच समझौतों पर अनिश्चितता गहरा गई है। यह बात उन्‍होंने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कही। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा था, 'अगर चीन हमारे किसानों या फिर हमारी इंडस्‍ट्रीज के खिलाफ बदल की कार्रवाई वाले कदम उठाता है, तो हम तुरंत ही तीसरे चरण की तरफ बढ़ जाएंगे जिसके बाद 267 बिलियन डॉलर के आयात पर टैरिफ बढ़ा दिया जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+