पाकिस्तानी पुरुषों से शादी करने के आरोप में चीन ने दर्जनों मुस्लिम महिलाओं को लिया हिरासत में
इस्लामाबाद। चीन में मुसलमानों को प्रताड़ित करने का एक और मामला सामने आया है। एएनआई रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने अपने उत्तर-पश्चिमी जिंझियांग प्रांत की दर्जनों महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनपर पाकिस्तानी पुरुषों के साथ शादी करने की आरोप है। चीन का आरोप है कि जिंझियांग की दर्जनों महिलाओं ने पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान के रहने वाले पुरुषों से शादी की है। यह मामला पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान के सांसदों ने उठाया है।

50 से अधिक महिलाओं को लिया हिरासत में
इस मुद्दे को गिलगित-बाल्टिस्तान की विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में संबोधित किया गया है, जिसे पाकिस्तानी सांसदों ने रविवार को खुलासा किया था। पारित प्रस्ताव के में पाकिस्तान सरकार को 50 से अधिक चीनी पत्नियों की रिहाई के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए कहा गया है। वॉइस ऑफ अमेरिका वेबसाइट के मुताबिक, पिछले वर्ष जिंझियांग प्रांत की महिलाओं को चीन की सरकार ने उन्हें हिरासत में लिया था।

पाकिस्तानी व्यापारी लोगों से शादी की है
चीनी मुस्लिम महिलाओं ने जिन पाकिस्तानी पुरुषों से शादी की है वे ज्यादातर खुंजेराब घाटी के व्यापारी लोग है। चीन और पाकिस्तान को जोड़ने वाली यह एक मात्र घाटी है। पाकिस्तानी सांसदों के मुताबिक, दोनो देशों के मजबूत सांस्कृतिक कदम होने के कारण गिलगित-बाल्टिस्तान और जिंझियांग प्रांत के लोग सदियों से शादियां करते आए हैं।

जिंझियांग प्रांत के मुसलमान लगातार चीन सरकार के निशाने पर रहे हैं
पाकिस्तान सांसदों के अनुसार, जिन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है वे उनका किसी भी कट्टरपंथी ताकतों या आतंकी संगठनों से कोई ताल्लुक नहीं है। जिंझियांग क्षेत्र में रह रहे मुस्लिम लोगों के खिलाफ धार्मिक उत्पीड़न की खबरे कई बार आ चुकी है। चीन की सरकार जिंझियांग में रह रहे मुसलमानों पर लगातार नजर रखती आई है।












Click it and Unblock the Notifications