अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फॉसी कोरोना संक्रमित
वॉशिंगटन, 16 जून। अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फॉसी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि डॉक्टर फॉसी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं, इसके साथ ही वह बूस्टर डोज भी दो बार ले चुके हैं। फिलहाल उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं। डॉक्टर फॉसी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और वह घर से ही काम कर रहे हैं। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की ओर से प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के चीफ मेडिकल एडवाइजर पिछले कुछ दिनों में किसी के संपर्क में नहीं आए हैं और ना ही वह वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के संपर्क में आए हैं।

इससे पहले फॉसी ने संकेत दिया था कि अमेरिका में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों को वैक्सीन की चौथी डोज की जरूरत पड़ सकती है, बूस्टर डोज उम्र के आधार पर लोगों को दी जा सकती है,यह व्यक्तिगत लोगों की स्थिति के अनुसार निर्धारित की जाएगी। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए डॉक्टर फॉसी ने कहा कि आंकड़े यह दिखाते हैं कि तीसरी डोज से इतर लोगों को चौथी डोज की जरूरत पड़ सकती है। यह ऐसा मसला है जिसपर हमारी करीब से नजर है।
यही नहीं डॉक्टर फॉसी ने कहा कि तकरीबन 5 लाख लोग दुनियाभर में कोरोना से मारे जा चुके हैं, जबके कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट आया है, उसके बाद से तकरीबन 5 लाख लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। यह कोरोना का सबसे खतरनाक दौर था, जिसका सामना दुनिया ने किया।












Click it and Unblock the Notifications