Flying Bike: सामने आई उड़ने वाली बाइक, Video देख लोग बोले- इसे क्या नाम दें?
Flying Bike: जापान की स्टार्टअप कंपनी ने फ्लाइंग बाइक को बनाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Flying Bike: कई बार आपने हॉलीवुड की फिल्मों में देखा होगा कि हीरो बाइक को चलाता और उसे हवा में उड़ाने भी लगता है। भविष्य कि फ्लाइंग कार या फ्लाइंग बाइक को आपने अबतक फिल्मों में ही देखा था, लेकिन जल्द ही यह हकीकत में आपको भी देखने को मिल सकती है। लोगों ने इस भविष्य की कार का मॉडल और तस्वीर दोनों को तैयार कर लिया है। सपनों में दिखने वाली यह फ्लाइंग बाइक अब जल्द ही देखने को मिल सकती है।
जापान की एक स्टार्ट अप कंपनी AERWINS इस वक्त चर्चा में है, यह कंपनी अपनी भविष्य की फ्लाइंग बाइक (Flying Bike) की वजह से सुर्खियां बटोर रही है। इस बाइक का नाम XTURISMO है। यह ऐसी बाइक है जो ना सिर्फ हवा में उड़ सकती है बल्कि यह दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक है। होवरबाइक को जापान में बेचना भी शुरू किया जा चुका है। कंपनी के सीईओ इस बाइक को अब जापान से बाहर अमेरिका में भी बेचने की तैयारी कर रहे हैं।
हाल ही में इस XTURISMO वाइक का एक वीडिय भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि बाइक हवा में उड़ रही है। इस बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमे देखा जा सकता है कि एक आदमी बाइक पर बैठा है और इसके चारो ओर टर्बाइन घूम रहे हैं। जैसे ही आदमी बाइक को स्टार्ट करता है यह पहले हवा में ऊपर जाती है और इसके बाद उड़ने लगती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर entrepreneursquote नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे आधिकारिक तौर पर xturismo_official ने अपलोड किया था।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो तो ऐसा लग रहा है जैसे किसी फिल्म का है। इस वीडियो को दो हफ्ते पलहे शेयर किया गया है, इसे बड़ी संख्या में लोग शेयर और लाइक कर रहे हैं। कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह तो भविष्य की कार लग रही है, कुछ लोगों को इस बाइक को देखकर ड्रोन की याद आई। एक यूजर ने लिखा, यह ड्रोन है जिसपर सीट है, अब मैं कह सकता हूं कि आदमी सच में अलग तरह की तरक्की कर रहा है। दूसरे ने लिखा मोटर ड्रोन या फिर साइकिल ड्रोन, क्या कहा जाए इसे। यह थोड़ी धीमी दिख रही है, लेकिन मुझे उम्मीद है क इसका अपग्रेड वर्जन बेहतर होगा।












Click it and Unblock the Notifications