ChatGPT Down: Ghibli इमेज ने डाउन कराया चैटजीपीटी! यूजर्स को एक्सेस करने में हो रही है परेशानी
ChatGPT Down: ओपनएआई (OpenAI) कंपनी का एआई प्लेटफॉर्म ChatGPT रविवार 30 मार्च को दुनिया भर में डाउन हो गया। चैटजीपीटी एक्सेस करने में यूजर्स को भारी परेशानी हो रही है। चैटजीपीटी के डाउन होने के पीछे की वजह Ghibli को बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनएआई का चैटजीपीटी दुनिया भर के कई यूजर्स के लिए बंद हो गया, क्योंकि यूजर्स स्टूडियो घिबली शैली के एनिमेटेड अवतार बनाने के लिए चैटबॉट का इस्तेमाल कर रहे थे।

दरअसल, Ghibli इमेज सोशल मीडिया पर रातोंरात सनसनी बन गया है और लोगों Ghibli इमेज बनाने के लिए चैटबॉट का इस्तेमाल कर रहे है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने बताया कि 229 यूजर्स ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं।
जो शिकायतें दर्ज हुई है उनमें से लगभग 59 प्रतिशत शिकायतें चैटजीपीटी से जुड़ी थीं। इस बीच OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने बताया है कि ज्यादा इस्तेमाल के कारण उनके GPU पर दबाव बढ़ रहा है।
इसलिए वे कुछ समय के लिए इमेज बनाने की संख्या को सीमित करेंगे। चैटजीपीटी के फ्री यूजर्स को जल्द ही प्रति दिन 3 इमेज बनाने की अनुमति मिलेगी।
क्या है Ghibli-Style इमेज?
हाल ही में ओपन एआई ने ChatGPT Plus, Pro और Team यूजर्स के लिए इमेज जनरेशन फीचर लॉन्च किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू हो गया, जिसमें लोग अपनी असली तस्वीरों को जापान के प्रसिद्ध Studio Ghibli की एनीमे स्टाइल में बदल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Ghibli Style में तस्वीरें पोस्ट करना अमेरिकी White House को पड़ा भारी, जानिए क्या है पूरा मामला?












Click it and Unblock the Notifications