चार्ली हेब्दो के बाद पेरिस में कई आतंकी साजिश हुईं नाकाम
पेरिस। पेरिस के लिए शनिवार एक कभी न भूल सकने वाला पल लेकर आया है। एक साथ छह आतंकी हमलों में 150 निर्दोष लोगों की मौत हो गई है। इस वर्ष की शुरुआत के साथ ही पेरिस को चार्ली हेब्दो जैसी आतंकी घटना को झेलना पड़ा था जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिका का साथ देने की सजा
एक मैगजीन के आफिस पर हुए आतंकी हमले के बाद पेरिस के साथ ही फ्रांस के कुछ और शहरों में एजेंसियों ने आतंकी साजिशों को नाकाम किया था। लेकिन आतंकी इस बार कामयाब हो गए।
फ्रांस ने पिछले वर्ष आईएसआईएस के खिलाफ जारी अमेरिका की लड़ाई में उसका साथ देने का फैसला किया था। तब से ही फ्रांस पर बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा था। शनिवार को हुआ आतंकी हमला भी इराक और सीरिया में फ्रेंच फोर्सेज को दी गई एक वॉर्निंग की तरह है।
कब-कब हुई आतंकी साजिशें
- 7 जनवरी-कार्टून चार्ली हेब्दो के ऑफिस पर हमला। 12 लोगों की मौत
- 8 जनवरी-सर्दन पेरिस में फायरिंग, एक पुलिस ऑफिसर और एक सफाईकर्मी की मौत।
- 9 जनवरी-किराने की एक दुकान में एक हमलावर ने चार लोगों को बंधक बनाया। फिर इन्हें मार डाला।
- 26 जून- लियोन में अमेरिका के इंडस्ट्रीयल गैस प्लांट में एक संदिग्ध आतंकी ने अपने मालिक का गला रेता, आतंकी हिरासत में।
- जुलाई- चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार और आतंकी आर्मी के एक सीनियर ऑफिसर को निशाना बनाने की फिराक में थे।
- 21 अगस्त- मोरक्को के एक आतंकी ने पेरिस जाने वाली हाई स्पीड ट्रेन को निशाना बनाया।
- इस ट्रेन में तीन अमेरिकी दोस्त भी मौजूद थे। एंथोनी सैडलर, स्पेंसर स्टोन और एलके स्कारलातोस।
- इन तीनों ने आतंकी साजिश को नाकाम किया। फ्रांस के राष्ट्रपति ने इन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान दिया था।












Click it and Unblock the Notifications