अमेरिका का भी वही हाल.. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से गिफ्ट लेने को छिड़ी लड़ाई, उकसावे के बाद भड़का दंगा

Chaos at New York event: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बुलावे के बाद सड़क पर झगड़ा शुरू होने से कई लोग घायल हो गये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये हिंसा उस वक्त मची, जब सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ने वीडियो मैसेज में PlayStation 5 गेम कंसोल समेत लोगों को कई तरह के गिफ्ट्स देने की घोषणा कर कर दी।

गिफ्ट मिलने की घोषणा के बाद न्यूयॉर्क के मैनहट्टन पार्क पहुंचे 2 हजार से ज्यादा युवा बेकाबू हो गये और फिर वहां अराजकता फैल गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हजारों लोगों ने न्यूयॉर्क के यूनियन स्क्वायर और आसपास की सड़कों पर कब्जा कर लिया, और देखते ही देखते दंगा भड़क गया।

New York Chaos

पुलिस को भगदड़ को कंट्रोल करने और सड़क पर उत्पात मचाने वालों को कंट्रोल करने के लिए लाठियां भाजनी पड़ी, वहीं पुलिस के ऊपर भी वहां मौजूद सामानों को फेंका गया, जिसमें कुछ अधिकारी घायल हो गये हैं।

यूट्यूबर के बुलाने पर मची भगदड़

बताया जा रहा है, कि न्यूयॉर्क की सड़कों पर भारी संख्या में युवा मशहूर यूट्यूबर काई सेनाट के कार्यक्रम में उनकी गिफ्ट देने की घोषणा के बाद उमड़ पड़े थे।

यूट्यूबर काई सेनाट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज में कहा था, कि वह मैनहट्टन के नीचले इलाके में एक कार्यक्रम करेंगे और इस दौरान अपने फैन्स से मुलाकात करेंगे। वहीं, उन्होंने अपने फैन्स को गिफ्ट्स देने की भी बात कही थी और कहा था, कि वो प्ले-स्टेशन 5 गिफ्ट में देंगे।

काई सेनाट का ये इंस्टाग्राम वीडियो देखते ही देखते जंगल की आग की तरह वायरल हो गया और भारी संख्या में उनके फैन्स उस जगह पर जमा होने लगा, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने वीडियो में दी थी।

New York Chaos

हिरासत में लिए गये काई सेनाट

न्यूयॉर्क पुलिस ने द गार्जियन को बताया है, कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विच और यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स वाले लोकप्रिय सेलिब्रिटी काई सेनेट को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अब काई सेनेट के ख़िलाफ़ दंगा भड़काने जैसे संभावित आपराधिक आरोपों पर विचार कर रही है।

मैनहट्टन पार्क में उनसे मिलने के लिए यूनियन स्क्वायर पर अप्रत्याशित रूप से भारी भीड़ जमा हो गई थी। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, कम से कम 2 हजार से ज्यादा युवा वहां पहुंच गये थे और कुछ ही देर में उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया और फिर सड़क पर हिंसा होने लगी, जिसमें कई लोग घायल हो गये।

मौके से आ रही तस्वीरों और वीडियो में लोगों को आतिशबाजी, बोतलें फेंकते और बैरिकेड्स गिराते देखा गया है।

करीब एक घंटे बाद आखिरकार भीड़ तितर-बितर हो गई।

एरियल टीवी समाचार फ़ुटेज में शुक्रवार को भीड़ को गाड़ियों पर चढ़ते, कुर्सियां फेंकते, बोतलें फेंकते, सबवे एंट्री गेट की छत पर चढ़ते, मुक्के मारते और पार्क में संरचनाओं को तोड़ते हुए दिखाया गया। इस दौरान उपद्रवियों को कार की खिड़कियों को तोड़ते और सड़कों पर लूटपाट करते हुए भी देखा गया।

वहीं, अराजकता फैलने के बाद यूट्यूबर काई सेनाट ने एक लाइव वीडियो में कहा, कि "वो वहां आंसू गैस के गोले चला रहे हैं और तब तक हम कुछ भी नहीं करेंगे, जब तक ये पूरी स्थिति कंट्रोल में ना आ जाए।" उन्होंने आगे कहा, कि "हर कोई अपने लिए है और ये एक युद्द है यार..."

पुलिस के मुताबिक, काई सेनाट ने भीड़ को भड़काने की कोशिश की, लिहाजा उनके खिलाफ दंगा भड़काने का आरोप लगाया जा सकता है।

समाचार एजेंसी एएफपी ने न्यूयॉर्क शहर के पुलिस प्रमुख जेफरी मैड्रे के हवाले से कहा, कि "लोगों के सिर से, उनके चेहरे से खून बह रहा था... वहां कई लोग घायल थे।" उन्होंने कहा, "वहां बहुत सारे लोग थे, स्थिति अनियंत्रित थी... बहुत सारे युवा लोग घायल हो गए।"

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि "पार्क में लोगों ने पुलिस और जनता के प्रति हिंसात्मक कृत्य करना शुरू कर दिया।" उन्होंने कहा, कि "हमारे अधिकारियों पर हमला किया गया। हमें कुचल दिया गया, हमें धक्का दिया गया।"

रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+