कनाडा ने भारत को किया सहायता देने का ऐलान, 70 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, विदेशमंत्रियों ने की बात

कोरोना वायरस से परेशान भारत की मदद के लिए कनाडा सरकार ने 10 मिलियन आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

ओटावा, अप्रैल 28: भारत इन दिनों कोरोना वायरस के दूसरे लहर का सामना कर रहा है, जिसकी वजह से विश्व के कई देश अलग अलग तरह से भारत की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में कनाडा ने भी भारत को बड़ी मदद दी है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारक को 10 मिलियन डॉलर यानि करीब 70 करोड़ रुपयों की सहायता दी है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि भारत इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस के दूसरे लहर का सामना कर रहा है और इस विकट परिस्थिति में कनाडा ने भारत को 10 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

10 मिलियन डॉलर देगा कनाडा

10 मिलियन डॉलर देगा कनाडा

ओटावा में कनाडा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'कनाडा के विदेश मंत्री मार्क गार्नयू लगातार भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के संपर्क में हैं और भारत की स्थिति को लेकर लगातार जानकारी ले रहे हैं। कनाडा सरकार ने भारत सरकार से जानने की कोशिश की है कि कनाडा भारत की मदद के लिए क्या कर सकता है, जिसमें मेडिकल फैसिलिटी की मदद भी शामिल है'। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि 'कनाडा सरकार ने कनाडा रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से भारत की रेड क्रॉस सोसाइटी को 10 मिलियन डॉलर की मदद दी गई है, इन पैसे से मेडिकल सामान खरीदा जा सकेगा'। कनाडा के प्रधानमंत्री ने इसके अलावा अपने देश के लोगों से कहा कि 'अगर आप कोविड-19 प्रभावितों की मदद करना चाहते हैं तो आप कनाडा रेड क्रॉस सोसाइटी से संपर्क कर सकते हैं'

भारतीय विदेश मंत्री से संपर्क

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि 'कनाडा और भारत के विदेश मंत्री की बात हुई है और हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि कनाडा भारत की हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार है। कनाडा के लोग भारत की स्थिति को लेकर काफी ज्यादा चिंतित हैं और भारत से जो तस्वीरें आ रही हैं, वो विचलित करने वाली हैं'। कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा है कि 'भारत और कनाडा आपस में दोस्त हैं और एक दोस्त की हैसियत से हम भारत की मजद के लिए तत्पर हैं। भारत के अलावा भी विश्व के किसी देश को अगर एक दोस्त के तौर पर हमारी जरूरत होगी तो हम उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।' कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से पहले कनाडा के विदेश मंत्री मार्क गार्नयू ने ट्वीट कर कहा कि 'भारत में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत हुई है और कनाडा की तरफ से हमने भारत को इस वैश्विक महामारी के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया है'

कोरोना से कराहता इंडिया

कोरोना से कराहता इंडिया

देश में कोरोना का प्रचंड रूप जारी है, बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,60,960 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,79,97,267 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 3,293 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 2,01,187 पहुंच गया है, ऐसा पहली बार हुआ है कि 24 घंटे के अंदर तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत में अब एक्टिव केस 29,78,709 हैं, जबकि 1,48,17,371 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 14,78,27,367 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, जबकि बीते 24 घंटों में 25,56,182 लोगों को कोरोना का टीका लगा है।

अमेरिका भारत को भेजेगा 6 करोड़ वैक्सीन, पीएम मोदी से बात के बाद जो बाइडेन का फैसला!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+