क्‍या शराब पीने, लहसुन खाने और गर्म पानी पीने से Coronavirus से बचेंगे, WHO ने दिया ये जवाब

न्‍यूयॉर्क। कोरोना वायरस अब तक पूरी दुनिया में 8,000 से ज्‍यादा लोगों की जान ले चुका है। दो लाख से ज्‍यादा लोग इससे संक्रमित हैं और दुनिया के करीब 160 देश उन उपायों को अपनाने में लगे हुए हैं, जिनकी मदद से इसे रोका जा सकता है। इस बीच कई तरह की बातें भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुईं जैसे कि क्‍या गर्म और उमस भरे मौसम में वायरस खत्‍म हो जाएगा? ऐसे और इस तरह के कई सवालों के जवाब विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) ने दिए हैं। जानिए आपके तमाम सवालों पर डब्‍लूएचओ ने क्‍या जवाब दिए हैं। डब्‍लूएचओ, फिलीपींस की तरफ से ट्टिवर पर कई अफवाहों के सटीक जवाब दिए हैं।

गर्मी और उमस में होगा खत्‍म

गर्मी और उमस में होगा खत्‍म

अफवाह- नया कोरोना वायररस (कोविड-19) गर्म और उमस वाले मौसम में बच सकता है।
WHO- कोविड-19 उन देशों में फैल रहा है जहां पर गर्म और उमस भरा मौसम है और साथ ही उन देशों में भी जहां की जलवायु ठंडी और शुष्‍क है।
अफवाह-लगातार नाक को सैलिन से धोने पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है।
WHO-नहीं, अभी तक इस बात के कोई सुबूत नहीं मिले हैं कि नियमित तौर पर नाक को सैलिन से धोने पर लोग कोरोना वायरस के इनफेक्‍शन से बच सकते हैं।

सैनिटाइजर ही बचाएगा इंफेक्‍शन

अफवाह-सैनिटाइजर दुकानों में खत्‍म हो चुके हैं तो अब क्‍या हो सकता है?
WHO-अपने हाथों को आम तौर पर प्रयोग आने वाले साबुन और पानी से अच्‍छे से धोइए। यह कोविड-19 से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। हमेशा अपनी उंगलियों के बीच, हथेली के पीछे और नाखून के आसपास वाली जगह को अच्‍छे से साफ करें।
अफवाह-कोविड-19 हवा के जरिए भी फैल सकता है जैसे कि एयर कंडीशन या फिर ई-सिगरेट।
WHO- वर्तमान में जो सुबूत हैं उससे साफ होता है कि वायरस किसी संक्रमित व्‍यक्ति के करीबी संपर्क से ही फैलता है। अगर उस व्‍यक्ति ने खांसा है या फिर छींका है तो फिर उससे निकली बूंदो (ड्रॉपलेट्स) से वायरस फैलता है।

लहसुन और माउथवॉश बहुत जरूरी

अफवाह-माउथवॉश का गरारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकता है।
WHO-अभी तक इस बात के कोई सुबूत नहीं मिले हैं कि माउथवॉश आपको कोरोना के इंफेक्‍शन से बचा पाएगा।
अफवाह-लगातार गर्म पानी पीने से गले को आराम मिलेगा और कोरोना के इंफेक्‍शन से बचा जा सकेगा।
WHO-पानी पीकर खुद को हमेशा हाइड्रेट रखना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत जरूरी है मगर इससे इंफेक्‍शन से बचेंगे ऐसा नहीं है।
अफवाह-लहसुन खाने से कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सकते हैं।
WHO-लहसुन हमेशा से एक स्‍वस्‍थ खाद्य पदार्थ रहा है और कई लोग इसका सेवन भी करते हैं। हालांकि अभी तक इस बात के कोई सुबूत नहीं मिले हैं कि इसका सेवन आपको वर्तमान में फैली बीमारी से बचा सकता है।

एल्‍कोहल कोरोना से बचने के लिए जरूरी

अफवाह-एल्‍कोहल या शराब पीने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है?
WHO-शराब पीने से आप कोविड-19 के संक्रमण से नहीं बच सकते हैं। शराब हमेशा एक तय सीमा में ही लेनी चाहिए और जो लोग शराब नहीं पीते हैं उन्‍हें कोविड-19 से बचने के लिए इसका सेवन नहीं शुरू कर देना चाहिए।
अफवाह-एंटी-बायोटिक्‍स का सेवन कोरोना के संक्रमण से बचा सकता है और इलाज में कारगर है।
WHO-नहीं, एंटी-बायोटिक्‍स वायरस के खिलाफ काम नहीं करती है और यह सिर्फ बैक्‍टीरिया पर प्रभावी होती है। कोरोना एक वायरस है और ऐसे में एंटीबायोटिक्‍स का प्रयोग इलाज या फिर संक्रमण से बचने के तरीकों के तहत नहीं करना चाहिए।

अफवाह- सतह को किसी प्रभावी कीटाणुनाशक से ही साफ करना चाहिए तभी कोरोना से बचा ज सकेगा।
WHO-अगर जमीन गंदी है तो पहले से साधारण साबुन या फिर डिटर्जेट से पोछकर पानी से धो सकते है। इसके बाद किसी भी ऐसे साधारण कीटाणुनाशक जैसे ब्‍लीरच से भी आप उसे साफ कर सकते हैं जो आमतौर पर सफाई के लिए प्रयोग होता है।

बूढ़ों पर इंफेक्‍शन का खतरा ज्‍यादा

अफवाह-कोरोना वायरस बूढ़ों को ज्‍यादा प्रभावित कर रहा है और युवा भी काफी संवेदनशील हैं।
WHO- हर उम्र के लोगो इस वायरस से संक्रमित हो सकते है। मगर वृद्धों पर और ऐसे लोग जो पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं उन पर वायरस की चपेट में आने का खतरा ज्‍यादा है।
अफवाह-चीन से आए किसी भी पैकेज या फिर चिट्ठी को नहीं लेना चाहिए क्‍योंकि यह असुरक्षित है।
WHO-ऐसा नहीं है, लोग चीन से आए पैकेज को स्‍वीकार कर रहे हैं और उन इस बात का कोई खतरा नहीं है कि वे वायरस के संपर्क में आ सकते हैं। हमारे पहले के विश्‍लेषण में यह बात साबित हुई है कि कोरोना वायरस किसी भी सामान जैसे चिट्ठी या फिर पैकेजेस पर ज्‍यादा समय तक जिंदा नहीं रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+