VIDEO: गट-गट कर बीयर की पूरी कैन खत्म कर गया ऊंट, सोशल मीडिया पर हैरान रह गए लोग

सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर वायरल हो गया है जिसमें एक ऊंट बीयर पी रहा है। बीयर दुनिया में कई लोगों की पसंदीदा ड्रिंक है, लेकिन क्या किसी ने सोचा था कि ऊंट भी गट-गट कर बीयर पी सकता है।

कैनबरा। सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर वायरल हो गया है जिसमें एक ऊंट बीयर पी रहा है। बीयर दुनिया में कई लोगों की पसंदीदा ड्रिंक है, लेकिन क्या किसी ने सोचा था कि ऊंट भी गट-गट कर बीयर पी सकता है। ऑस्ट्रेलिया से बीयर पीते इस ऊंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि कोई ऊंट बीयर कैसे पी सकता है।

Viral

जहां दुनिया के ऊंट घास और पानी लेते हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया के ऊंट बीयर पीते हैं। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में ऊंट वाकई में बीयर पी रहा है। इसका वीडियो एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है। शख्स अपनी बीयर के मजे ले रहा था जब एक ऊंट उसकी तरफ बढ़ने लगा। ऊंट एकदम उसके पास आ जाता है और बीयर को देखने लगता है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: इंटरनेट पर धूम मचा रहा हिना खान का song 'भसूड़ी कर गई'

शख्स उसकी तरफ बीयर का कैन बढ़ाता है जिससे वो एक घूंट लेता है। इसके बाद तो ऊंट खुद ही बीयर का कैन अपने मुंह में ले लेता है और गट-गट कर पूरी बीयर खत्म कर देता है। बीयर पीने के बाद वो कैन वहीं फेंक देता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हुए केवल एक ही दिन हुए हैं और अभी ही इसे सवा लाख लोग देख चुके हैं। लोग ऊंट को बीयर पीते देख यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं।

अभी तक सभी को लगता था कि ऊंट केवल पानी पीता है, लेकिन यहां तो वो गट-गट कर बीयर भी निगल रहा है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: छेड़छाड़ करने वाले को महिला ने सिखाया ऐसा सबक, कभी भूुल नहीं पाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+