कैलिफोर्निया शूटिंग के शूटर ने खुद को भी मारी गोली, 10 की मौत के बाद बाइडेन ने किया शोक का ऐलान
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं काफी आम हैं और इस बार चीनी नववर्ष लुनार के मौके पर गोलीबारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी भी एशियाई-अमेरिकी शख्स था।

California Shooting: अमेरिकी अधिकारियों का कहना है, कि कैलिफोर्निया के एक डांस क्लब में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की हत्या के संदिग्ध आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली है। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा है, कि रविवार को उस आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, क्योंकि पुलिस अधिकारियों ने उस वैन को बंद कर दिया था, जिसके जरिए वो फिर से शूटिंग करने के लिए भागने वाला था। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है और उन्होंने अमेरिकी झंडे को आधा झुकाने का आदेश दे दिया है।
फायरिंग करने वाले संदिग्ध की पहचान
Recommended Video

पुलिस अधिकारी लूना ने संदिग्ध की पहचान 72 वर्षीय हू कैन ट्रान के तौर पर की है। उन्होंने कहा, कि कोई अन्य संदिग्ध फरार नहीं हुआ है। अमेरिकी पुलिस अधिकारी ने कहा, कि आरोपी शख्स रविवार दोपहर एक सफेद गाड़ी में सवार होकर आया था और अधिकारियों को शक जताया है, कि वो वही आरोपी बंदूकधारी है, जिसने दक्षिणी कैलिफोर्निया के बॉलरूम डांस स्टूडियो में ताबड़तोड़ फायरिंग की है, जिसमें 10 लोग मारे गए हैं और 10 अन्य घायल हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने उस वैन को घेर लिया था, जिसमें आरोपी के होने की संभावना थी और उसे बम स्क्वॉड टीनों के साथ साथ पुलिस की टैक्टिकल टीमों ने भी घेर लिया था और वैन से आरोपी को बाहर निकालने की कई घंटे तक कोशिश की गई।
चीनी नव वर्ष कार्यक्रम में फायरिंग
लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने पहले एक एशियाई आरोपी की तस्वीरें जारी की थीं, जिसे संदिग्ध माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया। वहीं, आपको बता दें, कि मॉन्टेरी पार्क में चीनी लव वर्ष लुनार के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया था। ये आयोजन एशियाई अमेरिकी समुदाय के लोगों ने की थी और उसी दौरान बॉलरूम डांस स्टूडियो में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर घायल हो गये हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है, आरोपी ने एक जगह पर फायरिंग करने के बाद दूसरे जगह पर भी फायरिंग करने की कोशिश की थी और इसीलिए वो तेजी से अपने वैन से भाग रहा था। लेकिन, पुलिस ने वैन को टैक्टिकल वाहनों और बम स्क्वॉड ट्रकों के साथ अंदर जाने से पहले घंटों तक घेर रखा था।












Click it and Unblock the Notifications