इस VIDEO को देख भावुक हो जाएंगे आप, देखिए बहन को रोता देख भाई ने क्या किया
नई दिल्ली। भाई और बहन के बीच का रिश्ता अनमोल होता है। बहन किसी परेशानी में हो सबसे ज्यादा दर्द भाई को होता है। इसी भाई-बहन के बीच के प्यार को दर्शाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाई-बहन फ्रीली और जैक्सन कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। वीडियो में देख सकते हैं फ्रीली और जैक्सन बास्केटबॉल खेल रहे थे।

फ्रीली बॉल को बास्केट में डालने की कोशिश करती हैं, लेकिन वो डाल नहीं पातीं, जिसके बाद वो रोने लगती है। भाई जैक्सन वहीं मौजूद रहता है, जैसे ही वो रोता देखता है तो उसे गले लगा लेता है और कहता है- 'ठीक है, तुम स्ट्रॉन्ग हो,' जिसके बाद भाई बहन को बॉल देकर गोदी में उठाता है और बॉल डालने को कहता है। बॉल जैसे ही बास्केट में जाती है तो वो जोर-जोर से हंसने लगती है। भाई उसे किस करता है।
आप भी देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications