''मेरे पिता को जेल में होना चाहिए'', जानिए मशहूर सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को क्यों है अपने पिता से नफरत
39 साल की हो चुकी ब्रिटनी स्पीयर्स ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के उन पलों के बारे में बताया है, जब उनका खुद अपनी जिंदगी पर कोई नियंत्रण नहीं था।
वॉशिंगटन, नवंबर 17: पिता की कैद से 14 सालों के बाद आजाद होने के बाद विश्व की मशहूर सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने कहा है कि, उनके पिता ने उनके साथ जो कुछ भी किया है, उसके लिए उन्हें जेल में होना चाहिए। ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने पिता पर उनकी जिंदगी को नियंत्रत करने और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाकर कोर्ट से अपील की थी, कि उनके पिता का दखल उनकी जिंदगी में खत्म होना चाहिए। जिसके बाद कोर्ट ने उनके पिता का संरक्षण खत्म करने को लेकर फैसला सुनाया है और कोर्ट के दखल के बाद 13 नवंबर को ब्रिटनी स्पीयर्स को अपने पिता की कैद से आजादी मिली है।

माता-पिता के लिए मांगी जेल
39 साल की हो चुकी ब्रिटनी स्पीयर्स ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, पिछले 14 सालों में उनके माता-पिता ने उनकी जिंदगी को जिस तरीके से नियंत्रित किया है और जिस तरह का सलूक उनके साथ किया है, उसके लिए उनके माता-पिता और पूरे मैनेजमेंट को जेल में होना चाहिए। इसके साथ ही ब्रिटनी स्पीयर्स ने मजाक में कहा है कि, वो इसके लिए ब्रिटिश राजपरिवार की बहू मेघन मार्केल की तरह ओपरा के साथ किसी इंटरव्यू में बैठ सकती हैं।

अदालती फैसले के बाद पोस्ट
ब्रिटनी स्पीयर्स ने ये वीडियो पोस्ट कैसिफोर्निया की अदालत के उस फैसले के कुछ दिनों के बाद किया है, जिसमें उनकी जिंदगी से उनके पिता का नियंत्रण खत्म कर दिया है। ब्रिटनी स्पीयर्स ने वीडियो में कहा कि, 'मैं उन सभी बुरे कामों का भी जिक्र भी नहीं कर सकती हूं, जो उन्होंने मेरे साथ किए हैं, जिसके लिए उन्हें जेल में होना चाहिए ... हां, मेरी चर्च जाने वाली माँ सहित !!!!' स्पीयर्स ने एक इंस्टाग्राम पर डाले कैप्शन में कहा है।

रिटायरमेंट पर बोलीं ब्रिटनी स्पीयर्स
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गये वीडियो में ब्रिटनी स्पीयर्स ने बताया है कि, उन्हें क्या पसंद है, किस चीज से उन्हें खुशी मिलती है और कौन सी चीज उन्हें खराब लगता है और उन्होंने जज को उनकी अपनी जिंदगी पर नियंत्रण फिर से देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। वहीं, इस बात की अफवाह उड़ रही थी कि, ब्रिटनी स्पीयर्स अब रिटायरमेंट ले रही हैं और अब काम नहीं करेंगी, जिसका उन्होंने खंडन कर दिया है और सभी अफवाहों को गलत बताया है। ब्रिटनी स्पीयर्स ने कहा कि, ''मैं पिछले 13 सालों से अपने माता-पिता के संरक्षण में थी और ऐसी स्थिति में रहने के लिए ये एक लंबा समय है, जिसमे आपको नहीं रहना चाहिए''। उन्होंने कहा कि, ''अब मैं अपने हर दिन के लिए आभारी हूं, क्योंकि अब मेरे कार की चाबी मेरे हाथों में है और अब मैं एक स्वतंत्र महिला की तरह जी सकती हूं''।

आजादी पर बोलीं ब्रिटनी स्पीयर्स
ब्रिटनी स्पीयर्स ने पिता से आजादी मिलने पर कहा कि, ''एटीएम कार्ड का मालिक होना, पहली बार कैश देखना, मोमबत्तियां खरीदने में सक्षम होना, यह हम महिलाओं के लिए छोटी चीजें हैं, लेकिन इससे बहुत फर्क पड़ता है।'' अपने 27 साल के व्वॉयफ्रेंड के सैम असगरी से सगाई करने की घोषणा करने वाली ब्रिटनी स्पीयर्स ने कहा कि, वो अपने केस का इस्तेमाल उन लोगों को इंसाफ दिलाने में इस्तेमाल करना चाहेंगी, जिनको इन परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है''।

सिंगर ने बयां किया अपना दर्द
39 साल की हो चुकीं ब्रिटनी स्पीयर्स ने वीडियो में अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि, उनके माता- पिता ने उनके साथ काफी जुल्म किए हैं। उन्होंने कहा कि, ''मुझे किसी पीड़ित की तरह बंधक बनाकर रखा गया है और बचपन भी मेरा ऐसा ही था, इसीलिए मैं 20 सालों तक काम किया है, ताकि मैं इनसे बाहर निकल सकूं।'' इसके साथ ही ब्रिटनी स्पीयर्स ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि, वो अपनी कहानी बताने के लिए ओपरा के साथ बैठ सकती है। उन्होंने कहा कि, 'मेरा मतलब है कि कौन जानता है ... मुझे पता है कि इस तथ्य को साझा करना कितना शर्मनाक है कि मैंने कभी नकद नहीं देखा या अपनी कार चलाने में सक्षम नहीं थी। लेकिन ईमानदारी से यह अभी भी मेरे दिमाग को हर कचोटता है और मैं डर जाती हूं कि, मेरे परिवार और मेरे संरक्षकों ने मेरे साथ क्या क्या किया है''।

पिता को मिला था संरक्षण का अधिकार
आपको बता दें कि, करीब 14 साल पहले ब्रिटनी स्पीयर्स की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का खुलासा होने के बाद उनके पिता ने कोर्ट के जरिए उनका कानूनी संरक्षण हासिल कर लिया था। इसके साथ ही पिछले 14 सालों से ब्रिटनी स्पीयर्स की जिंदगी से जुड़े तमाम फैसलों, जैसे उनका प्रोफेशनल कैरियर, उनके पैसों से संबंधित और यहां तक की, उनकी निजी जिंदगी से जुड़े फैसले भी उनके पिता ही लेते थे। काफी वक्त के बाद ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने पिता के संरक्षण से आजाद होने के लिए आवाज उठाई थी और अमेरिका के अंदर उनके प्रशंसकों ने उनका जमकर साथ दिया था। सुनवाई के दौरान ब्रिटनी स्पीयर्स के सैकड़ों फैन्स कोर्ट के बाहर मौजूद रहते थे और उनका हौसला बढ़ाते थे।

500 करोड़ की है संपत्ति
आपको बता दें कि, अब तक ब्रिटनी स्पीयर्स की करीब 500 करोड़ रुपये की संपत्ति पर भी उनके पिता जेमी स्पीयर्स का ही अधिकार था और उन पैसों को ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता ने अलग मैनेजमेंट कंपनियों को सौंप रखा था। ब्रिटनी स्पीयर्स ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान दावा किया था कि, उनके पिता और मैनेजमेंट के लोगों ने गर्भाशय रोकने का मशीन लगा दिया है और वो नहीं चाहते हैं कि उनके कभी बच्चे हों। लिहाजा जब कोर्ट ने उनकी जिंदगी पर उनके पिता की दखलअंदाजी को जब खत्म करने का फैसला सुनाया है, तो उन्होंने अपने माता-पिता और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए जेल की सजा मांगी है। उन्होंने कोर्ट में भी जज के सामने कहा था कि, उनके माता-पिता और मैनेजमेंट के लिए लोगों ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया है, लिहाजा उन्हें जेल में होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications