ब्रिटिश अभिनेत्री का दावा, एलियंस से हो गया था पहली नजर का प्यार, उन्होंने मेरे साथ...
ब्रिटेन की रहने वाली और पेशे से अभिनेत्री अब्बी बेला ने एलियंस से मुकाबला होने का सनसनीखेज दावा करते हुए पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।
लंदन, जून 20: दुनिया के वैज्ञानिक एलियंस के अस्तित्व पर बहस करते हैं तो एलियंस से संपर्क किया जाए या नहीं, उसपर बहस कर रहे हैं, लेकिन ब्रिटेन की एक महिला ने एलियंस से पहली नजर में प्यार होने का दावा किया है। ब्रिटेन की रहने वाली महिला अब्बी बेला ने दावा किया है कि एलियंस ने दर्जनों बार उसका अपहरण किया है और उसे एलियंस से बेपनाह मोहब्बत हो चुका है। ब्रिटेन में एक्टिंग करने वाली अब्बी बेला ने कहा कि एलियंस ने उनका अपहरण उनकी बेडरूम से दर्जनों बार किया है लेकिन, जाहिर है, मुझे अपहरण होते हुए किसी ने देखा है नहीं, इसीलिए मुझपर कोई यकीन क्यों करेंगे?

एक्ट्रेस को एलियंस से प्यार
ब्रिटेन की रहने वाली और पेशे से अभिनेत्री अब्बी बेला ने एलियंस से मुकाबला होने का सनसनीखेज दावा करते हुए पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। खुद को एक्टर बताने वाली अब्बी बेला ने दावा किया है कि एलियंस उसे 50 बार अपहरण कर चुके हैं और यूएफओ में बिठाकर कहीं से कहीं ले गये हैं। अब्बी बेला ने कहा कि सबसे पहले एलियंस ने उसे तब अगवा किया था जब वो छोटी बच्ची थी। अब महिला अब्बी बेला 50 साल की हो चुकी है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक महिला अब्बी बेला ने अपने हाथों पर बने जख्म के कई निशानों को दिखाते हुए दावा किया है कि ये निशान उन्हें एलियंस से तब मिले, जब उसे अगवा किया जा रहा था। इसके साथ ही महिला ने एक स्ट्रक्चर भी बनाया है, जिसके जरिए उसने बताने की कोशिश की है, कि एलियंस किस तरह के दिखते हैं। अब्बी बेला ने एलियन की जो पेंटिंग तैयार की है, वो सिल्वर कलर की है लेकिन चेहरा नीले रंग का है। अब्बी बेला ने कहा कि एलियंस उसे समुन्द्र और आसमान का रंग बदलते हुए दिखाते हैं।

विचित्र घटनाओं का अनुभव
ब्रिटिश अभिनेत्री अब्बी बेला ने कहा कि वो यूएफओ में बैठ चुकी है और असाधारण घटनाओं का अनुभव कर चुकी है। अब्बी बेला ने कहा कि अपहरण करने से पहले एलियंस ने उसे किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं दी और ना ही उसे पता चल पाता है कि उसके साथ क्या हो रहा है। महिला ने कहा कि 'मैं सिर्फ महसूस कर पाती है और सामान्य अवस्था में ही वापस लौटती हूं, नहीं तो मैं अबतक पागल हो जाती।' महिला अब्बी बेला ने कहा कि जब वो यूएफओ के अंदर थी तो एलियंस ने उसे ऐसे ऐसे टेक्नोलॉजी दिखाए, जो अबतक शायद इस धरती पर मौजूद नहीं है।

एलियंस के पास है उन्नत तकनीक
महिला अब्बी बेला ने कहा है कि एलियंस के पास जो तकनीक हैं, वो अब तक हमारे पास नहीं है। महिला ने कहा कि 'एलियंस ने उसे एक स्लाइड शो दिखाया, जिसे देखने पर मुझे महसूस हो रहा था कि मैं एक फिल्म देख रही हूं, जिसमें दिखाया जा रहा था कि कैसे इंसानी लालच से ये धरती खत्म हो रही है।' महिला ने कहा कि सबसे पहले वो 1982 में यूएफओ में बैठी थी। महिला ने कहा कि जब वो एलियंस के यान से वापस लौटी तो उसके हाथों पर त्रिकोणीय निशान बने हुए थे और एलियंस की ऊंगलियों के निशान भी उसके शरीर पर मौजूद थे।

अजीब था एलियंस का यान
अब्बी बेला ने कहा कि एलियंस जिस विमान से आते हैं वो 30 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा हो सकता है और ये किसी एयरोप्लेन के प्रोपेलर ब्लेड की तरफ दिखता है। ये काले रंग का है जिसके किनारों पर नीले रंग की और हरे रंग की रोशनी जलती रहती है। इस यान से बिल्कुल भी आवाज नहीं निकल रही थी और ये एक मील प्रति घंटे की रफ्तार से मुड़ जा रहा था।

'लोग कहेंगे मैं पागल हूं'
अब्बी बेला ने कहा कि एलियंस उसे उसके घर के बेडरूम से अगवा करते हैं और उसे खिड़की से होते हुए ले जाते हैं। अब्बी बेला ने कहा कि मैंने अब तक लोगों को इसलिए इसके बारे में नहीं बताया क्योंकि मुझे पता है कि लोग मेरी बातों पर यकीन नहीं करेंगे और अगर मैंने लोगों को ज्यादा समझाने की कोशिश की तो लोग मुझे पागल कहना शुरू कर देंगे। लेकिन मुझे पता है कि ऐसे हजारों लोग हैं, जो ऐसा महसूस कर रहे हैं। अब्बी बेला ने कहा कि 'मैं जानती हूं कि मैं जो कह रही हूं वो सच है और आने वाले कुछ सालों में दुनिया को भी इसके बारे में पता चल ही जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications