ब्रिटिश बिजनेसमैन का दावा, मीटिंग के बाद होटल के कॉरिडोर में डोनाल्ड ट्रंप ने वेट्रेस के साथ बनाया संबंध

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध संबंधों को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। पहले पोर्न स्टार के साथ संबंधों को लेकर विवाद खड़ा हुआ तो फिर अमेरिकी मॉडल ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ शारीरिक संबंध की बात कही। अब ब्रिटिश बिजनेसमैन ने भी डोनाल्ड ट्रंप के अवैध संबंधों को लेकर खुलासा किया है। ब्रिटिश बिजनेसमैन ने दावा किया है कि उनकी पत्नी ने ट्रंप को होटल की वेट्रेस के साथ होटल के कॉरिडोर में आपत्तिजनक हालत में देखा। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक बिजनेसमैन का ट्रंप के साथ व्यापारिक संबंध था, लेकिन बाद में दोनों के बीच डील नहीं हो सकी। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ट्रंप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

होटल के कॉरिडोर में वेट्रेस के साथ ट्रंप ने बनाया था संबंध

होटल के कॉरिडोर में वेट्रेस के साथ ट्रंप ने बनाया था संबंध

ब्रिटिश बिजनेसमैन पीटर डी सावेरी ने दावा किया है कि उनकी पत्नी ने मीटिंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप को होटल की वेट्रेस के साथ कॉरिडोर में शारीरिक संबंध बनाते हुए अपनी आंखों से देखा। राष्ट्रपति बनने से पहले सावेरी और ट्रंप के बीच फ्लोरिडा के मार-ए-लोगो नाम के रिसॉर्ट को लेकर डील होनी थी, लेकिन ये डील बीच में ही टूट गई। 73 साल के बिजनेसमैन पीटर डी सावेरी ने बताया कि इसी डील के संबंध में डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें लंच के लिए आमंत्रित किया था। लंच के दौरान उनकी बातचीत चल रही थी, लेकिन बीच मीटिंग में ही ट्रंप अचानक उठ कर चले गए।

पत्नी ने किया था खुलासा

पत्नी ने किया था खुलासा

सावेरी ने बताया कि वो अपनी तीसरी पत्नी लीना के साथ इस लंच में पहुंचे थे। ट्रंप ने उनसे कहा कि उन्हें एक बहुत जरूरी फोन कॉल करना है और वो उठकर चले गए। जिसके बाद उनकी पत्नी लीना भी टॉयलेट जाने के लिए मीटिंग हॉल से बाहर चली गई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वो हड़बड़ाई हुई उनके पास आई। उनके पूछने पर लीना ने बताया कि उन्होंने होटल के कॉरिडोर में ट्रंप को उसी वेट्रेस के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जो थोड़ी देर पहले उन्हें लंच सर्व कर रही थी।

 मॉडल के साथ संबंधों का खुलासा

मॉडल के साथ संबंधों का खुलासा

पूर्व मॉडल केरन मैडोगुल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों को लेकर खुलासा किया है। प्लेब्वाय मैगजीन की पूर्व मॉडल केरन मैडोगुल ने ट्रंप के साथ अपने संबंधों को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि 2006 के दौरान ट्रंप के साथ उसके यौन संबंध रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ उनके संबंध 9 महीनों तक रहे।

पोर्नस्टार के साथ बनाया शारीरिक संबंध

पोर्नस्टार के साथ बनाया शारीरिक संबंध

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने एक इंटरव्यू के दौरान सनसनीखेज खुालास करते हुए कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप और उनके बीच शारीरिकत संबंध थे। डेनियल्स ने कहा कि उनका और ट्रंप का लंबे समय तक अफेयर चला। जब ट्रंप की पत्नी मेलेनिया ने बेटे बेरोन को जन्‍म दिया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चुप रहने के लिए ट्रंप ने अपनी जेब से पैसे दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+