विमान हादसे में ओसामा बिन लादेन के 3 रिश्तेदारों की मौत
हैंपशर। दुनिया के लिए आतंकवाद का सबसे खतरनाक चेहरा कहे जाने वाले ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अब उसके परिवार का भी धीरे-धीरे सफाया हो रहा है। लादेन के परिवार के तीन सदस्यों की ब्रिटेन में हैंपशर में हुए हवाई हादसे में मौत हो गयी है।

इस हवाई हादसे में लादेन के परिवार के तीन सदस्य मारे गये हैं इसकी पुष्टि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने अपने बयान मे की।
वहीं ब्रिटेन के सउदी अरब दूतावास ने भी ओसामा बिन लादेन के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु की पुष्टि की है। आपको बता दें कि जिस विमान से लादेन के परिवार के सदस्यों की मौत हुई है वह विमान इटली के मिलान शहस से आ रहा था लेकिन उसकी लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया था।
इस विमान हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है जिसमे पायलट भी शामिल है। यह विमान लादेन परिवार की एविएशन कंपनी का है।












Click it and Unblock the Notifications