ब्रिटिश एयरवेज की वेबसाइट में सेंध, करीब 3.80 लाख लोगों का बैंक डेटा चोरी
नई दिल्ली। ब्रिटिश एयरवेज ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप में सेंध लगाई गई है और लाखों लोगों का डेटा चोरी हुआ है। ब्रिटिश एयरवेज यात्रियों के डेटा चोरी के मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले पर जानकारी देते हुए एयरलाइन ने कहा है कि वेबसाइट और मोबाइल ऐप द्वारा टिकट बुक करने वाले यात्रियों का पर्सनल और फाइनैंशल डेटा संकट में आया है। हालांकि चोरी हुए डेटा में पासपोर्ट और यात्रा संबंधी जानकारी शामिल नहीं है।
ये भी पढ़ें: गुरु नानक जयंती पर पाक का करतारपुर कॉरिडोर खोलने का फैसला, सिद्धू बोले- इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती

ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि अब वेबसाइट सामान्य रूप से चल रही है। एयरलाइन ने ये भी बताया है कि इस मामले में पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों को जानकारी दे दी गई है। एयरलाइन की तरफ से कहा गया कि कस्टमर के डेटा की सुरक्षा को लेकर वो गंभीर हैं और जो कुछ हुआ, उसके लिए उन्होंने खेद भी जताया है। इस मामले में अभी 3.80 लाख बैंक कार्ड्स की जानकारी चोरी होने की बात सामने आई है।
यूके की एयरलाइन ने यात्रियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जिनका डेटा चोरी हुआ था, वो अपने बैंक और क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से भी संपर्क करें। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने 21 अगस्त और 5 सितंबर के बीच टिकट बुक किया था, उनका डेटा चोरी हुआ है। वहीं, मुआवजे को लेकर कंपनी ने कहा है कि अगर कोई ग्राहक दावा करता है उसका निपटारा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: मॉब लिंचिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, एक हफ्ते का दिया वक्त
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications