गुरु नानक जयंती पर पाक का करतारपुर कॉरिडोर खोलने का फैसला, सिद्धू बोले- इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती
गुरू नानक जयंती पर पाक के करतारपुर कॉरिडोर खोलना पंजाब के लोगों के लिए खुशी की बात: सिद्धू
Recommended Video

नई दिल्ली। पाकिस्तान की सरकार ने गुरुनानक देव जी की 550वीं जन्मतिथि पर करतारपुर कॉरीडोर को खोलने का फैसला किया है, जिससे भारत से श्रद्धालु वहां आसानी से जा सकें। पाक सरकार के फैसले पर पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खुशी का इजहार किया है और इसे पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खुशी बताया है। हाल ही में पाक पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धू गए थे, तो उनकी इस कोरिडोर को खोलने को लेकर वहां के सेना प्रमुख से बात भी हुई थी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा, 'पाकिस्तान गुरुनानकजी की 550वीं जन्मतिथि पर करतारपुर साहिब कॉरीडोर खोलने को राजी हो गया है। पंजाब के लोगों के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात कोई और नहीं हो सकती है।' सिद्धू ने कहा कि उन्होंने हमारे लिए द्वार खोले। अब हमें भी दोस्ती के लिए बढ़ने की जरूरत है।
पाकिस्तान में करतरपुर साहिब पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक मंदिर से चार किलोमीटर दूर रवि नदी के पार स्थित है। सिख इस जगह के लिए बहुत आस्था रखते हैं। नवंबर में गुरुनानक जी की 550वीं जन्मतिथि है और इस मौके पर काफी सिख श्रद्धालु वहां पर जाने की इच्छा रखते हैं। पाक सरकार के फैसले के बाद भारत से सिख श्रद्धालु बिना वीजा करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकेंगे।
इससे पहले 22 अगस्त को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चिट्ठी लिख केंद्र सरकार को कहा था कि सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में स्थित करतारपुर साहिब जाने की इजाजत के लिए प्रयास किए जाएं। कैप्टन अमरिंदर ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सामने भी यह मुद्दा उठाते हुए अपील की थी कि वह पाकिस्तान के सामने यह मुद्दा उठाएं ताकि श्रद्धालुओं को गुरुनानक जी की जन्मतिथि के मौके पर एतिहासिक गुरुद्वारे के दर्शन का अवसर मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications