ICU से बाहर आए ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन, हालत में सुधार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री तीन दिनों के बाद ICU से बाहर आ गए हैं। ब्रिट्रेन के लिए यह खबर बड़ी राहत देने वाली है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद पहले उनका घर में इजाल चला और उन्हें क्वांरटीन किया गया, लेकिन स्थिति बिगड़े के बाद उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। तीन दिनों तक इलाज के बाद उन्हें ICU से बाहर निकाला गया है।

Recommended Video

    Covid 19 से संक्रमित UK के PM Boris Johnson ICU से बाहर, Donald trump ने जताई खुशी | वनइंडिया हिंदी
     Britain Prime Minister Boris Johnson out of intensive care as condition improves, Infected with Coronavirus

    कोरोना से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आईसीयू से छुट्टी मिल गई है।अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी हालत में सुधार है। उन्हें आईसीयू से निकालकर वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। ब्रिट्रेन के प्रधानमंत्री के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड में भी कोरोना से लक्षण पाए गए हैं। वहीं जॉनसन की गैरमौजूदगी में विदेश सचिव डॉमिनिक राब उनका कार्यभार संभाल रहे हैं।

    आपको बता दें कि 26 मार्च की रात को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसके बाद उन्होंने खुद को अपने आवास में सेल्फ आइसोलेट कर लिया था। रविवार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया,लेकिन अगले ही दिन तबीयत बिगड़ने के बाद फौरन आईसीयू में भर्ती किया गया। जॉनसन के आईसीयू से बाहर आने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर इसे राहत की खबर बताया। उन्होंने लिखा कि ये बड़ी न्यूज है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आईसीयू से बाहर शिफ्ट किया गया है। जल्द ठीक हो जाइए बोरिस। आपको बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 881 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे हैं। ब्रिटेन में 65,077 लोग कोरोना से संक्रमित है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+