ब्रिटेन का चौंकाने वाला दावा, बेंगलुरु से ऑपरेट हो रहा था ISIS का ट्विटर हैंडल

लंदन। ब्रिटेन के चैनल फोर की ओर से सनसनीखेज दावे के तहत कहा गया है कि आईएसआईएस का ट्विटर हैंडल @shamiwitness कों बेंगलुरु से ऑपरेट किया जा रहा था।

isis-twitter-handle-britain

17,700 लोग फॉलो कर रहे थे अकाउंट को

कोई इस बात को नहीं जानता था कि इसे कौन ऑपरेट कर रहा है और इसे 17,700 लोग फॉलो भी कर रहे थे। इस ट्विटर हैंडल पर आईएसआईएस की ओर से सभी संदेशों को भी पोस्‍ट किया गया है।

आईएसआईएस का यह ट्विटर हैंडल खासतौर पर आईएसआईएस के प्रपोगेंडा को आगे बढ़ा रहा था। हाल ही में आईएसआईएस की ओर से बंधकों के सिर कलम करने के जो वीडियोज जारी किए गए हैं उसे मेहंदी नाम का शख्‍स ऑपरेट कर रहा था।

मेंहदी जो बेंगलुरु में रहता था वह पिछले करीब एक वर्षों से इस हैंडल को ऑपरेट कर रहा था और किसी को भी इस बात का पता ही नहीं चला। आईएसआईएस ने मेहदी को करीब एक वर्ष पहले अपने एजेंडे के तहत ग्रुप में शामिल किया था।

परिवार की वजह से रुका भारत में

मेहदी पूरी तरह से आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित हो चुका था लेकिन आर्थिक वजहों से वह रुक गया। आईएसआईएस उसके परिवार को मदद करने को तैयार नहीं थी और ऐसे में उसे भारत में ही रुकना पड़ गया।

इसके बाद उसने भारत से ही आईएसआईएस के इस ट्विटर हैंडल को ऑपरेट करना शुरू किया। सूत्रों की मानें तो वह आईएसआईएस के लिए अपने तरीके से कुछ योगदान करने के लिए काफी बेकरार था।

भारतीय एजेंसियों ने शुरू की जांच

वहीं भारतीय एजेंसिया इस बात की संभावना पर नजर बनाए हुए हैं कि यह ट्विटर हैंडल बेंगलुरु के ही आईपी एड्रेस से ऑपरेट हो रहा था या फिर किसी और जगह के। फिलहाल अभी इस बात की पुष्टि पूरी तरह से नहीं हो सकी है कि यह ट्विटर हैंडल बेंगलुरु से ही ऑपरेट हो रहा था।

एजेंसियां फिलहाल इस बात को पूरी तरह से चेक कर लेना चाहती हैं। हालांकि अभी मेहदी की राष्‍ट्रीयता की भी जांच चल रही है। जांच में जों बातें पता चली हैं उसके मुताबिक मेहदी नाम का शख्‍स फूड एग्जिक्‍यूटिव का काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+