Brexit: UK के खिलाफ EU की कानूनी कार्रवाई, समझौते के उल्लंघन का आरोप
लंदन। यूरोपियन यूनियन (र्इयू) ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। ईयू ने आरोप लगाया है कि यूके की सरकार ने उस समझौते को तोड़ा है जिसके तहत उसे बाहर होना था। यूरोपियन कमीशन की मुखिया उरसुला वोन डेर लेयेन ने कहा है कि ईयू ने अब कानूनी कार्रवाई का मन बना लिया है।

एक बिल की वजह से नाराज EU
उरसुला ने कहा है कि यूके को औपचारिक नोटिस भेजा गया था। यह नोटिस यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की तरफ से पेश किए गए एक बिल की वजह से भेजा गया था। ब्रसेल्स की तरफ से जॉनसन को सितंबर के अंत तक का समय दिया गया था और उन्हें अपना जवाब ईयू को देना था। ईयू का कहना है कि अब यह समय सीमा पूरी हो गई है लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया है। ईयू की मुखिया का कहना है कि एकपक्षीय तरीके से ब्रिटेन ने समझौतों की शर्तों का उल्लंघन किया है। पिछले वर्ष ही यूके और ईयू के बीच ब्रेग्जिट समझौते पर साइन किए गए थे। उरसुला की मानें तो यूके भरोसा कायम करने के तहत अपनी शर्तों को पूरा करने में असफल रहा है। अब ईयू ने कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
क्या है इस बिल में
जॉनसन ने संसद में इंटरनल मार्केट बिल पेश किया है। इस बिल के बाद मंत्रियों के पास यह कानूनी अधिकार होगा कि वह नॉर्दन आयरलैंड प्रोटोकॉल के दो बिंदुओं को नजरअंदाज कर सकें। इस पर जॉनसन ने पिछले वर्ष अक्टूबर में रजामंदी जताई थी। वह आयरलैंड के साथ बॉर्डर पर कोई तनाव नहीं चाहते थे और इस वजह से उन्होंने इस पर सहमति दी थी। बिल के बाद मंत्रियों के पास यह फैसला लेने का अधिकार होगा कि कोई सरकार नॉर्दन आयरलैंड के साथ अच्छे व्यापार को प्रभावित करने वाली सब्सिडी के फैसलों के बारे में ईयू को सूचना दी जाएगी या नहीं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications