ब्राजील में तेजी से बढ़ रहा है कोविड-19 का खतरा, दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश बना

ब्राजील। दुनियाभर में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में ब्राजील की स्थिति काफी खराब होती जा रही है। इस देश ने कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या में शुक्रवार को रूस को भी पीछे छोड़ दिया है। अब ब्राजील कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामलों वाले देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहला स्थान अमेरिका का है, जो वायरस से दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। ब्राजील में अब कोरोना वायरस के कुल मामले 330,890 हो गए हैं। यहां अब तक 21,048 लोगों की मौत हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus संक्रमण के मामले में America के बाद दूसरे नंबर पर पहुंचा Brazil | वनइंडिया हिंदी
    brazil, russia, coronavirus, covid19, covid-19, coronavirus cases worldwide, coronavirus cases in brazil, ब्राजील, रूस, कोरोना वायरस, कोविड-19, कोविड19, कोरोना वायरस केस, ब्राजील में कोरोना वायरस

    ब्राजील में वायरस के प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां बीते 24 घंटों में 1001 लोगों की मौत हो गई है। जिससे मरने वालों की कुल संख्या 21 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी दक्षिण अमेरिका को महामारी का "एक नया एपीसेंटर" घोषित किया है। डब्ल्यूएचओ के आपात निदेशक माइक रयान ने कहा, साफतौर पर कई देशों में चिंता बनी है, लेकिन स्पष्ट रूप से सबसे अधिक प्रभावित ब्राजील है।

    वहीं अमेरिका की बात करें तो जॉन्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 1,260 मौतें हुई हैं, अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 95,921 हो गया है। वहीं अमेरिका में अब तक 16 लाख से अधिक संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा रूस में कुल 326,488 मामले दर्ज किए गए हैं। इस देश में वायरस से अब तक 3,200 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील में होने वाली मौतों की संख्या वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, स्पेन और फ्रांस के बाद दुनिया में छठी सबसे अधिक है। लेकिन जून तक ब्राजील में संकट चरम पर होने की उम्मीद नहीं है।

    यहां के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो ने वायरस की तुलना "छोटे फ्लू" से की थी। उन्होंने राज्य और स्थानीय अधिकारियों की भी निंदा की क्योंकि उन्होंने (राज्य और स्थानीय अधिकारियों) लोगों को घरों में रहने को कहा था। राष्ट्रपति ने कहा कि वह अर्थव्यवस्था को अनावश्यक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+