ब्राजील: नाइटक्लब में फायरिंग, 14 की मौत, हमलावर फरार
फोर्टालेजा: ब्राजील के पूर्वोत्तर इलाके फोर्टालेजा नाइटक्लब में फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। घायलों की अभी इलाज चल रहा है। कहा जा रहा है कि कई घायलों की हालत काफी गंभीर है। ब्राजील पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इस घटना के बाद ब्राजील के सियारा राज्य के सुरक्षा सचिव आंद्रे कोस्टा का कहना है कि हम 14 लोगों की मौत की पुष्टि कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर तीन कारों में आए थे, आते ही फायरिंग करने शुरू कर दी।
इस फायरिंग में एक 12 साल का लड़का भी बुरी तरह से घायल हो गया है। वहीं छह अन्य लोगों की हालात भी गंभीर हो गई है। ब्राजील के समयानुसार ये फायरिंग करीब दोपहर के डेढ़ बजे हुई। ये फायरिंग करीब 30 मिनट चली।
इस घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कुछ लड़कों ने वहां आकर फायरिंग करनी शुरू कर दी। कहा जा रहा है कि ये फायरिंग नशीले पदार्थ की तस्करी को लेकर की गई थी।
यह भी पढ़ें- Video: बच्चे ने किया पीएम मोदी से सवाल, पूछा: आखिर कहां है काला धन?












Click it and Unblock the Notifications