बॉक्सिंग रिंग गर्ल ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को दी खुली चुनौती, कहा- मेरे साथ रिंग में आएं और...
नई दिल्ली, मार्च 29। यूक्रेन पर हमला करने के बाद से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना दुनियाभर में हो रही है। अभी तक पुतिन पर कई पश्चिमी देशों ने ढेर सारे प्रतिबंध लगा दिए हैं तो वहीं आम लोगों में भी पुतिन के खिलाफ काफी आक्रोश है, क्योंकि यूक्रेन में मारे जा रहे लोगों के लिए रूसी सेना जिम्मेदार है।

बॉक्सिंग रिंग गर्ल ने दी चुनौती
इस बीच अमेरिका की बॉक्सिंग रिंग गर्ल जिसेले एरियन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को खुलेआम फाइट की चुनौती दे दी है। जिसेले एरियन का कहना है कि वह 69 साल के पुतिन को रिंग में फाइट की चुनौती देती हैं, वो आएं और रिंग में मेरे खिलाफ अपना आक्रामक रूख दिखाएं।

क्या कहा जिसेले एरियन ने?
ऑरलैंडों में बाली स्पोर्ट्स कार्ड से पहले एरियन ने कहा कि यह काफी अच्छा रहेगा, मैं पुतिन के खिलाफ रिंग में जाऊंगी और आक्रामक होकर खेलूंगी।

ब्लैक बेल्ट होल्डर थे पुतिन
आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ब्लैक बेल्ट होल्डर थे। हालांकि यूक्रेन पर आक्रमण के बाद उनसे यह बेल्ट छीन ली गई। वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन ने पिछले महीने उनसे इसे छीन लिया था। विश्व ताइक्वांडो फेडरेशन ने कहा था कि उनके विचार यूक्रेन के लोगों के साथ हैं और फेडरेशन युद्ध के शांतिपूर्ण और तत्काल अंत की उम्मीद कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications