ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन आठवीं बार बनेंगें पिता, तीसरी पत्नी बनने वाली हैं तीसरे बच्चे की मां
बोरिस जॉनसन का एक बच्चा उनके एक अन्य अफेयर से भी है। हालांकि, उसका नाम उन्होंने आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया है।

Boris Johnson: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की पत्नी कैरी जॉनसन ने घोषणा की है, कि वह अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
जॉनसन परिवार के लिए ये एक खुशी का मौका है और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री इस बच्चे के जन्म के साथ ही आठवीं बार पिता बन जाएंगें।
इंस्टाग्राम पर खबर शेयर करते हुए, श्रीमती जॉनसन ने कहा, कि वह पिछले आठ महीनों से "काफी थकी हुई" महसूस कर रही थीं, लेकिन अब "हम इस बच्चे से मिलने के लिए कुछ हफ्तों का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं"।
मई 2021 में की थी शादी
आपको बता दें, कि बोरिस जॉनसन ने अपनी गर्लफ्रेंड कैरी जॉनसन से मई 2021 में शादी की थी और इस जोड़े के पहले से ही दो बच्चे हैं। एक बच्चे का नाम विल्फ है, जो तीन साल का है और दूसरे बच्चे का नाम रोमी है, जो 2 साल की है। विल्फ का जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था, रोमी का जन्म दिसंबर 2021 में हुआ था।
इससे पहले बोरिस जॉनसन वे मरीना व्हीलर से शादी की थी और पिछली शादी से उन्हें चार बच्चे हैं।
आपको बता दें, कि पिछले साल सितंबर महीने में बोरिस जॉनसन पार्टी में बगावत होने के बाद इस्तीफा दे दिया था और यह पहली बार है, जब वो प्रधानमंत्री नहीं हैं और डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री आवास) में नहीं रहने के दौरान वो पिता बनने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोरिस जॉनसन का एक अफेयर हेलेन मैकिनटायर नाम की आर्टिस्ट के साथ भी था, जिससे भी उनका एक बच्चा है, लेकिन, उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं, उनकी पहली पत्नी एलेग्रा मोस्टिन-ओवेन के साथ उनकी कोई संतान नहीं थी।
2018 में बोरिस जॉनसन का अपनी दूसरी पत्नी मरीना व्हीलर से तलाक हो गया था। मरीना के साथ उनका रिश्ता पूरे 25 साल चला। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया, कि कैरी साइमंड्स के आने के बाद उनका अपनी दूसरी पत्नी से तलाक गया। वहीं, कैरी साइमंड्स, बोरिस जॉनसन से शादी कर कैरी जॉनसन बन गईं।

23 साल उम्र का फासला
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स के बीच 23 सालों के उम्र का फासला है और प्रधानमंत्री बनने के बाद 2019 से ही दोनों डाउनिंग स्ट्रीट में एक साथ रह रहे थे।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने 2019 में कैरी साइमंड्स को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने कैरी को उस वक्त प्रपोज किया था जब वो मुस्टीक में छुट्टियां मना रहे थे और उसके कुछ ही दिनों के बाद बोरिस जॉनसन की पार्टी ने इंग्लैंड में चुनाव जीत लिया और फिर बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गये।
Recommended Video

कैरी साइमंड्स पहले लंदन के एक बड़े स्कूल गॉडोल्फिन स्कूल के लिए काम करती थीं, लेकिन बाद में 2009 में कैरी साइमंड्स 'बैक बोरिस जॉनसन कैंम्पेन' के लिए काम करने लगी। वो इस कैम्पेन में प्रेस ऑफिसर की भूमिका में थीं जिनका काम बोरिस जॉनसनव को लंदन का मेयर बनाना था।
2009 में बोरिस जॉनसन लंदन का मेयर बनने के लिए चुनाव लड़ रहे थे और 2012 में उन्हें कामयाबी भी मिली। जिसके बाद कैरी साइमंड्स को कम्यूनिकेशन ऑफ कंजर्वेटिव कैम्पेन का डायरेक्टर नियुक्त किया, हालांकि बाद में कुछ विवादों की वजह से उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।
2018 में बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स की गहरी दोस्ती की खबरें लंदन के वेस्टमिंस्टर में लोगों की जुबान पर आ चुकी थी और फिर बाद में दोनों एक साथ प्रधानमंत्री आवास में रहने लगे।












Click it and Unblock the Notifications