पेरिस में लूव्रे संग्रहालय और वर्सेलिस पैलेस में मिली बम की धमकी, आगंतुकों में मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर सरकार
France Louvre Museum Versailles Palace Bomd Threat: फ्रांस की राजधानी पेरिस में लूव्रे संग्रहालय और वर्सेल्स पैलेस में बम की धमकी मिलने के बाद आगंतुकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सभी विजिटर्स को म्यूजियम और पैलेस से खाली कराना पड़ा।
हालांकि, लूव्रे संचार सेवा ने कहा कि कोई भी हताहत नहीं हुआ है। किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। पेरिस पुलिस ने कहा कि बम की लिखित धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने संग्रहालय की तलाशी ली।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि वर्साय के पूर्व शाही महल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। प्रवक्ता ने कहा कि महल और उसके विशाल उद्यानों को खाली कराया जा रहा है। पुलिस ने इलाके की जांच की है। जब लोगों को खाली कराया जा रहा था तो पेरिस के एक पूर्व शाही महल में पिरामिड के नीचे भूमिगत शॉपिंग सेंटर में अलार्म बजने लगा।
जैसे ही पर्यटक और अन्य विजिटर्स बाहर आने लगे पुलिस ने स्मारक को चारों ओर से अंडरग्राउंड गेट को बंद कर दिया। ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में लोगों को निकलते हुए देखा जा रहा है। कई पर्यटक तो भ्रमित ही रह गए कि हो क्या रहा है।
बता दें कि एक संदिग्ध चरमपंथी द्वारा स्कूल में की गई घातक चाकूबाजी के बाद फ्रांस सरकार ने देश को हाई सिक्योरिटी अलर्ट पर रखा है। सुरक्षा के लिए 7 हजार सैनिकों को तैनात किया गया है। फ्रांसीसी अधिकारियों का कहना है कि इस्लामिक कट्टरपंथ के संदिग्ध एक पूर्व छात्र ने पकड़े जाने से पहले एक शिक्षक की हत्या कर दी और तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें- फ्रांस में इजराइल के विरोध में बैंकों-दुकानों को लूटा, हजारों कारें जलाईं, सरकार ने लगाया प्रतिबंध












Click it and Unblock the Notifications