चीन में बड़ा हादसा, 133 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली, 21 मार्च: भारत के पड़ोसी देश चीन में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां 133 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश हो गया। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने की वजह से उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी जानकरी अभी नहीं मिल पाई है। फिलहाल चीनी सरकार ने घटना में जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शोक जताया है।
Recommended Video

चीनी मीडिया के मुताबिक बोइंग 737 विमान कुनमिंग से ग्वांगझोउ की तरफ जा रहा था, जिसमें 133 लोग सवार थे। टेकऑफ के वक्त विमान में सब कुछ सही था, लेकिन कुछ ही देर बाद ये गुआंग्शी (Guangxi) के पहाड़ी जंगलों में क्रैश हो गया। जिसके बाद विमान में आग लग गई। इस पर आनन-फानन में बचाव दल को मौके पर भेजा गया, जहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही शहर के सभी अस्पतालों में बेड की भी व्यवस्था की जा रही, ताकी कोई घायल मिले तो उसे सही इलाज उपलब्ध करवाया जा सके।
स्थानीय मीडिया ने हवाईअड्डे के कर्मचारियों के हवाले से बताया कि सोमवार दोपहर 1 बजे (0500 GMT) चाइना ईस्टर्न फ्लाइट के विमान ने कुनमिंग (Kunming) शहर से उड़ान भरी थी, जिसे 3 बजे गुआंगझोउ (Guangzhou) पहुंचना था, लेकिन ये रास्ते में ही क्रैश हो गया। वहीं दूसरी ओर ये प्लेन भी ज्यादा पुराना नहीं था। इसे जून 2015 में ही एयरलाइंस ने लिया था। इस विमान में कुल 162 सीटें थीं, जिसमें 12 बिजनेस और 150 इकोनॉमी क्लास वाली थीं। उड़ान के दौरान इसमें 123 यात्री और 9 क्रू मेंबर मौजूद थे।
Final moments of MU5735 reportedly shows the 737 in a steep dive before crashing into terrain in Guangxi Zhuang. pic.twitter.com/Jwf0lWdoI9
— Breaking Aviation News & Videos (@aviationbrk) March 21, 2022
2010 में हुआ था ऐसा हादसा
एविएशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक बोइंग 737 छोटी दूरी के लिए बहुत ही बेहतरीन विमान माना जाता है, ऐसे में इस हादसे से वो भी हैरान हैं। वहीं चीन में आखिरी बार ऐसा बड़ा हादसा 2010 में हुआ था। उस दौरान Embraer E-190 क्रैश में 44 लोगों की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications