रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के सुपरमार्केट में धमाका, कई घायल
मास्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर के एक सुपर मार्केट में धमाका हुआ है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। रूस के एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस धमाके में किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन अस्पताल में भर्ती 10 लोगों में से चार लोग ऐसे हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उनका बच पाना मुश्किल है। ब्लास्ट कैसे हुआ अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक स्टोर के अंदर रखे स्टोरेज लॉकर में धमाका हुआ। माना जा रहा है कि इसमें कम से कम 200 ग्राम टीएनटी था। यह धमाका गिगेंट हॉल शॉपिंग काम्पलेक्स के भूतल पर हुआ। यह तल आमतौर पर नए साल से पहले खरीदारी के लिए लोगों से भरा रहता है।
बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप को फोन कर सीआईए की ओर से बम धमाकों की टिप दिए जाने को लेकर धन्यवाद दिया था। इसी साल अप्रैल में सेंट पीटर्सबर्ग में एक सबवे में हुए धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 लोग घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications