Bill Gates Kids: बिल गेट्स की बेटी कितनी रईस? बनाए इतने बॉयफ्रेंड, कौन बनेगा दूल्हा?- Photo Album
Bill Gates Kids: किसी जमाने में दुनिया के सबसे रईस और अब भी दुनिया के टॉप रईसों में शुमार Bill Gates भारत के दौरे पर हैं। हमेशा सादगी और चैरिटी के लिए पहचाने जाने वाले बिल गेट्स का बीता साल और मौजूदा साल बहुत कठिन गुजर रहा है। उनका नाम, फोटो और वीडियो एप्स्टीन फाइल्स में अलग-अलग महिलाओं के साथ आए जिसके बाद उनकी दौलत तो बची लेकर शौहरत लुट गई। बिल गेट्स की तीन औलादें हैं जेनिफर गेट्स(29), रोरी गेट्स (26) और फोबे गेट्स (23)।
उम्र-23 साल, संपत्ति- 1,46,03,26,35,00 रुपए
Phoebe Adele Gates का जन्म 14 सितंबर 2002 को हुआ था। वह Bill Gates और Melinda French Gates की सबसे छोटी बेटी हैं। गेट्स परिवार के लिए उनका जन्म एक बेहद खास और यादगार पल था। दुनिया के सबसे चर्चित और प्रभावशाली परिवारों में से एक में जन्म लेने के बावजूद, फोबे ने अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। फोबे ने साल 2021 में हाई स्कूल से ग्रेजुएशन पूरा किया। उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो वह 161 बिलियन डॉलर (करीब 1,46,03,26,35,00 भारतीय रुपए) की मालकिन हैं।

कौन है फोबे का Boyfriend?
अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो फोबे पहले Arthur Donald को करीब दो साल तक डेट कर चुकी हैं। आर्थर, मशहूर सिंगर Paul McCartney के पोते हैं। दिसंबर 2025 में People मैगजीन ने कन्फर्म किया कि फोबे इस समय चैज़ फ्लिन को डेट कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने चैज़ को पहली बार सिएटल में अपने हाई स्कूल के दिनों में डेट किया था। हालांकि दोनों अभी तक शादी के फैसले पर चुप्पी साध रखी है। कुछ हल्कों में ये भी कहा जा रहा है कि दोनों के शादी करने का भी प्लान है।

मां से मिलती है फैशन इंस्पिरेशन
फोबे की फैशन सेंस में उनकी मां Melinda French Gates की झलक भी देखने को मिलती है। अक्टूबर 2022 में उन्होंने एक गुलाबी ब्लेज़र पहनकर अपनी मां के पुराने लुक को रीक्रिएट किया।उन्होंने अपनी मां की एक मिलती-जुलती तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर मजेदार कैप्शन लिखा, 'क्या मुझे हैलोवीन के लिए @melindafrenchgates की तरह कपड़े पहनने चाहिए? हाँ/नहीं?'

पॉलिटिक्स पर खुलकर बोलती हैं फोबे
फोबे सिर्फ एक अरबपति परिवार की बेटी ही नहीं हैं, बल्कि वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2022 में जब अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने Roe v. Wade के ऐतिहासिक फैसले को पलट दिया, तो इस फैसले का असर सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में महसूस किया गया।
इस मुद्दे पर फोबे ने मैगजीन Vogue के लिए एक लेख लिखा, जिसमें उन्होंने इस फैसले के ग्लोबल इम्पैक्ट पर अपनी राय रखी। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Planned Parenthood के बारे में जानकारी भी शेयर की, जिससे साफ है कि वह जेंडर और हेल्थ से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूक हैं।
अपनी अलग पहचान बना रहीं हैं फोबे
फोबे एडेल गेट्स सिर्फ बिल और मेलिंडा गेट्स की बेटी नहीं हैं। वह एक स्टूडेंट, राइटर, फैशन लवर, पॉडकास्टर और सोशल इश्यूज़ पर खुलकर बोलने वाली यंग वॉइस हैं। Gen Z के लिए वह इस बात की मिसाल हैं कि आप किसी भी बड़े परिवार से क्यों न आते हों, अपनी पहचान खुद बनाना जरूरी है- और फोबे उसी रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं।

नेटफ्लिक्स डॉक्यूसीरीज़ में चर्चा
सितंबर 2024 में Bill Gates की डॉक्यूसीरीज़ What's Next? The Future with Bill Gates का प्रीमियर Netflix पर हुआ। मैगजीन People को दिए एक इंटरव्यू में बिल गेट्स ने बताया कि इस शो में फोबे की भी खास भूमिका रही। खासकर उनके पिता से जुड़े साजिश के सिद्धांतों (conspiracy theories) को लेकर फोबे के पास कहने के लिए काफी कुछ था। बिल ने कहा, 'उनकी ऊर्जा देखकर खुशी होती है।'
पॉडकास्ट और स्टार्टअप की दुनिया में एंट्री
अप्रैल 2025 में फोबे ने अपनी कॉलेज रूममेट Sophia Kianni के साथ मिलकर The Burnouts Podcast लॉन्च किया। यह पॉडकास्ट Alex Cooper के Unwell Network के तहत शुरू किया गया। इस पॉडकास्ट में वे युवाओं से जुड़े मुद्दों, करियर प्रेशर और बर्नआउट जैसे टॉपिक्स पर बातचीत करती हैं। साथ ही फोबे और सोफिया 'Fia' नाम के एक सस्टेनेबल फैशन प्लेटफॉर्म की को-फाउंडर भी हैं। यह प्लेटफॉर्म टिकाऊ (sustainable) फैशन को प्रमोट करता है और दिखाता है कि फोबे पर्यावरण और जिम्मेदार फैशन को लेकर सीरियस हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications