अमेरिका-चीन में और तेज हुआ ट्रेड वॉर, ट्रंप ने 200 बिलियन डॉलर के चीनी सामान पर बढ़ाया आयात कर

वॉशिंगटन। चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर लगातार बढ़ती ही जा रही है। अमेरिका ने चीन के खिलाफ ट्रेड वॉर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अमेरिका ने चीन के 200 बिलियन डॉलर के चीनी सामानों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। साथ ही चीन से आने वाले सभी सामान पर आयात कर लगाने का भी ऐलान किया हैा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि वह इस बात के लिए पूरी तरह से तैयार थे कि अगर चीन हमारे किसानों और उद्योग के खिलाफ अपनी रणनीति को नहीं बदलता है तो हम तत्काल प्रभाव से 267 बिलियन डॉलर के चीनी सामानों पर कर लगाने बढ़ाने को तैयार हैं।

24 सितंबर से लागू

24 सितंबर से लागू

आपको बता दें कि अमेरिकी सरकार ने इस साल पहले ही 50 बिलियन डॉलर के चीनी उत्पाद पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया था। लेकिन 200 बिलियन डॉलर के उत्पाद पर कर बढ़ाने के ट्रंप सरकार के फैसले के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 250 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। ट्रंप सरकार के फैसले के बाद चीन से अमेरिाक आने वाले तकरीबन 50 फीसदी उत्पादों पर कर बढ़ जाएगा। नए कर 24 सितंबर से लागू होंगे। 1 जनवरी से इन उत्पादों पर लगने वाला कर 25 फीसदी कर दिया जाएगा, जोकि अभी 10 फीसदी है।

चीन को पर्याप्त मौका दिया

चीन को पर्याप्त मौका दिया

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि कई महीनों तक हमने चीन से अपील की कि वह गलत तरीकों पर रोक लगाएं और अमेरिकी कंपनियों को सही तरीके से व्यापार करें। हम इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि किस तरह के बदलाव करने की जरूरत है, हमने चीन को हर मौका दिया ताकि वह अपनी नीतियों में सुधार करे। लेकिन अभी तक चीन ने अपनी गलत नीतियों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है, जिसके बाद सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें- इस शख्‍स के पेट पर से गुजर गया 6 टन कचरे से लदा ट्रक, सिक्स पैक एब्स ने बचाई जिंदगी

चीन को पहुंचेगा बड़ा नुकसान

चीन को पहुंचेगा बड़ा नुकसान

जानकारी के अनुसार अमेरिका ने चीन के उत्पादों पर कर बढ़ाकर चीन पर दबाव डालने की कोशिश की है। खुद ट्रंप ने अपने बयान में कहा है कि चीन की नीतियों की वजह से अमेरिका के व्यापार को नुकसान हो रहा है। गौरतलब है कि चीन की अर्थव्यवस्था में पिछले कुछ समय में गिरावट देखने को मिली है, ऐसे अमेरिका के फैसले से चीन के व्यापार को और बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें- शरणार्थियों के अमेरिका में प्रवेश को लेकर ट्रंप सरकार का बड़ा ऐलान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+