विजय माल्या को यूके की कोर्ट में बड़ा झटका, लीगल टीम की तमाम दलीलें खारिज
नई दिल्ली। भारत के बैंकों को करोड़ों का चुना लगाकर दे से फरार भगोड़े विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ गई है। बुधवार को यूके की हाई कोर्ट माल्या के वकीलों की टीम के कई तर्कों को खारिज कर दिया है। यह सुनवाई लंदन स्थित माल्या के घर को बचाने के लिए हो रही है, जिसकी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बुधवार को माल्या को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने वकीलों के तमाम तर्को को स्वीकार नहीं किया है। यूके स्थित स्विस और यूबीएस बैंकों ने माल्या के घर को जब्त किए जाने की याचिका दायर की है।

बैंकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए यूके की हाई कोर्ट ने माल्या के वकीलों के इससे जुड़े तर्क को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि बैंको ने याचिका दायर करके सेंट्रल लंदन स्थिति रीजेंट पार्क कॉर्नवॉल टेरेस को अधिग्रहित करने की कोर्ट में अपील की है। दरअसल माल्या के उपर इन बैंकों का भी पैसा बकाया है। इन बैंकों पर माल्या का 20.4 मिलियन पाउंड बकाया है, जोकि माल्या ने बैंकों से लोन के तौर पर लिया था। माल्या की इस संपत्ति का जिक्र यूके की हाई कोर्ट में किया गया था।
आपको बता दें कि ब्रिटेन की एक अदालत ने इससे पहले ऐतिहासिक फैसला देते हुए कहा कि दिल्ली की तिहाड़ जेल सुरक्षित है, यहां भारतीय भगोड़ों को प्रत्यर्पित किया जा सकता है। कोर्ट ने यह आदेश क्रिकेट मैच फिक्सिंग के आरोपी संजीव चावला से संबंधित मामले में दिया है। ब्रिटेन की कोर्ट का ये फैसला विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण के लिहाज से अहम माना जा रहा है। यूके कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि तिहाड़ जेल परिसर में संजीव चावला को कोई खतरा नहीं है। भारत सरकार की ओर से दिए गए तीसरे आश्वासन के बाद कोर्ट ने ये आदेश सुनाया है।
इसे भी पढ़ें- यूपी: राममंदिर को लेकर एक बार फिर बोले साक्षी महाराज, कहा- सोमनाथ के तर्ज पर सरकार लाए कानून












Click it and Unblock the Notifications