मार्क जुकरबर्ग को चीन ने दिया बड़ा झटका, WhatsApp और Threads को किया बैन, ये चर्चित मैसेजिंग ऐप्स भी हटाए
चीन ने मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को बड़ा झटका दिया है। चीनी सरकार ने जुकरबर्ग के सोशल मीडिया ऐप्स वॉट्सएप और थ्रेड्स को ऐपल के प्ले स्टोर से हटाने का आदेश दिया है। इसके बाद चीनी सरकार के निर्देश का पालन करते हुए ऐपल ने इन दोनों ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है।
चीनी सरकार ने मार्क जुकरबर्ग के इन दोनों ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है। हालांकि, मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा के अन्य ऐप्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर पर सरकार ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। ऐसे में ये तीनों ऐप्स फिलहाल ऐपल ऐप स्टोर से नहीं हटाए गए हैं।

ऐपल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह उन देशों के कानूनों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है जहां वह कारोबार करता है, चाहे किसी भी तरह का मतभेद हो। चीन iPhones के लिए एक बड़ा बाज़ार है।
हालांकि, मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा की तरफ से इस मामले में कोई टिप्पणी जारी नहीं की गई है। साथ ही, चीनी सरकार ने भी नहीं बताया है कि ये दोनों ऐप्स किस तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा में बाधा पहुंचा रहे थे।
हालाँकि, चीनी आदेश केवल मेटा तक ही सीमित नहीं था। कथित तौर पर ऐपल ने ऐप स्टोर से Signal और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स को भी हटा दिया है। चीन के साइबरस्पेस प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए ऐपल को इन ऐप्स को हटाने का आदेश दिया।












Click it and Unblock the Notifications