Watch: भारतीय वैक्सीन से भूटान में 100% वैक्सीनेशन, भूटानी बच्ची ने दिल छूने वाले अंदाज में कहा- Thank You

भारतीय वैक्सीन से भूटान में 100% वैक्सीनेशन, चाइल्ड आर्टिस्ट ने क्यूट वीडियो के जरिए भारत को कहा धन्यवाद।

थिम्फू: वैसे तो भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है और अलग अलग देश अलग अलग अंदाज में भारत को शुक्रिया कह रहे हैं लेकिन भुटान की एक बच्ची ने जिस अंदाज में भारत को धन्यवाद कहा है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। भूटान के बाल कलाकार का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों का दिल इस वीडियो को देखकर पिघल रहा है।

भूटानी बच्ची ने जीता दिल

भूटानी बच्ची ने जीता दिल

भूटानी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और भूटान में भारत की एम्बेसडर रूचिरा कंबोल ने ट्वीटर पर बच्ची का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में भूटान की बाल कलाकार खेनब येदजिन सेल्डन भारत की सरकार और भारतीय जनता को वैक्सीन भेजने के लिए धन्यवाद कह रही है। वैक्सीन शेयर करते हुए भारतीय एंबेसडर ने लिखा है कि 'खेनब, आपका थैंक यू ने हमारा दिल जीत लिया है'। इस वीडियो क्लिप में सबसे पहले खेनब लोगों को अपना परिचय देती है और फिर बेहद क्यूट और प्यारे अंदाज में भारत सरकार को कोरोना वैक्सीन भेजने के लिए धन्यवाद करती हैं। वीडियो के आखिर में खेनब एक बार फिर से भारत को शुक्रिया कह रही हैं। खेनब का ये वीडियो हजारों लोगों ने ट्वीटर पर शेयर किया है और दिल जीतने वाला वीडियो बताया है।

भारतीय वैक्सीन से वैक्सीनेशन

भारतीय वैक्सीन से वैक्सीनेशन

भारत सरकार ने वैक्सीन डिप्लोमेसी के तहत भूटान को 5 लाख 33 हजार 500 कोरोना वैक्सीन की खुराक भूटान को भेजे हैं। भारत सरकार द्वारा भेजा गया वैक्सीन का ये खेप भूटान की पूरी आबादी को वैक्सीन देने के लिए काफी ज्यादा है। भारत से वैक्सीन मिलने के बाद भूटान ने अपने देश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू कर दिया है और सबसे पहले 30 साल की एक महिला को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक राजधानी थिम्पू में दी गई।

पीएम और सांसदों ने ली वैक्सीन

पीएम और सांसदों ने ली वैक्सीन

बांग्लादेश के प्रधाननंत्री लोतेय त्शेरिंग ने भी बांग्लादेश के दौरे से लौटने के बाद वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। लोगों में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता पैदा करने और वैक्सीन लेना सुरक्षित है, इसे बताने के लिए प्रधानमंत्री ने पहले ही दिन अपने परिवार के 50 सदस्यों के साथ कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली। वहीं, प्रधानमंत्री के साथ साथ उनकी कैबिनेट के सभी सदस्यों ने भी भारत से भेजी गई कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। भारत से भेजी गई कोरोना वायरस वैक्सीन भूटान के सभी 20 जिलों में लोगों के लिए भेज दी गई है।

भूटान को सबसे पहले मदद

भूटान को सबसे पहले मदद

भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन सबसे पहले भूटान को ही भेजी थी। भारत सरकार ने भूटान को सबसे पहले कोरोना वायरस वैक्सीन की 1.5 लाख डोज भूटान को भेजी थी। भूटान को सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाए गये कोरोना वायरस वैक्सीन भेजा गया है। अब भारत सरकार ने भूटान को 4 लाख वैक्सीन की दूसरी खेप भी भेज दी है। भारत सरकार ने भूटान को जरूरत से ज्यादा कोरोना वायरस वैक्सीन दी है और माना जा रहा है कि भूटान विश्व का पहला ऐसा देश होगा, जिसकी पूरी आबादी को कोरोना वायरस वैक्सीन ले चुकी होगी। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक भूटान में अबतक कोरोना वायरस के 869 केस मिले हैं जिनमें एक मरीज की मौत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+