Earthquake: पेरू में 7.5 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं
नई दिल्ली, 28 नवंबर। नार्थ पेरू की जमीं आज भूकंप के तेज झटकों से हिल गई। रविवार की सुबह पेरू में 7.5 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके आए है। हालांकि राहत की बात है कि सुनामी का खतरा नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक के मुताबिक पेरू के बैरंका शहर से लगभग 40 किमी दूरी पर भूकंप के तेज झटके आएं, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई है। फिलहाल भूकंप से किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

दरअसल भूकंप का केंद्र 100 किमी गहराई में था, जिसके कारण झटके सीमित रहे। वहीं भूकंप का केंद्र अमेजन वर्षावन के कम आबादी वाले जगह पर था, जिसके कारण नुकसान नहीं हुआ। वहीं इस भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली की ओर से सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। इससे पहले जुलाई में पेरू में भूकंप के तेज झटके आए थे,जिसके कारण 41 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications