येरूशलम में पवित्र दीवार के सामने मॉडल ने कराया न्यूड फोटोशूट, मचा बवाल

यरुशलम। बेल्जियम की एक मॉडल ने यरुशलम की पवित्र दीवार के सामने न्यूड फोटोशूट करा कर विवाद खड़ा कर दिया। इस फोटो शूट के बाद यहूदी समुदाय के लोग भड़क गए हैं। फोटो मॉडल मरीसा पापेन न्यूड होकर धूप सेंकती नजर आ रही हैं इस तस्वीर में लेकर विवाद दरअसल इसलिए मचा हुआ है क्योंकि बैकग्राउंड में यरुशलम की पवित्र वेस्टर्न वॉल है। बता दें कि इनमें से एक तस्वीर में वो इसराइल के झंडे में लिपटी हुई हैं और दूसरे में येरूशलम की पवित्र पश्चिमी दीवार के सामने न्यूड होकर पोज़ दे रही हैं। यह दीवार यहूदी समुदाय के लिए बहुत अहम है। वो यहां प्रार्थना करते हैं।

फोटो साभार: MARISAPAPEN.COM

मरीसे ने अपने फोटोशूट का बचाव किया

मरीसे ने अपने फोटोशूट का बचाव किया

'वॉल ऑफ शेम' नाम के ब्लॉग में मरीसे ने अपने फोटोशूट का बचाव किया उन्होंने लिखा कि मिस्र में फ़ोटोशूट के बाद हुए अनुभव ने उन्हें धर्म और राजनीति की सीमाओं को कमज़ोर करने पर मजबूर किया। टेलीग्राफ यूके के मुताबिक, मरीसा सड़क के रास्ते तीन दिन के सफर के बाद इजरायल से यरुशलम पहुंची थीं। मेरिसा ने पोस्ट में लिखा, 'मैं एक ऐसी दुनिया में अपना व्यक्तिगत धर्म दिखाना चाहती हूं जहां आजादी किसी बेहद क़ीमती चीज़ जैसी दुर्लभ होती जा रही है।'

फोटो के बाद से उसे धमकी भरे मेल मिल रहे हैं

फोटो के बाद से उसे धमकी भरे मेल मिल रहे हैं

मॉडल का कहना है कि वह जानती है कि इस फोटो के बाद से उसे धमकी भरे मेल और गालियां दी जाएगी।लेकिन वह इन मेल को खोलने वाली नहीं हैं। टाइम्स ऑफ़ इजरायल के अनुसार,रब्बी शमुएल राबिनोविच ने इस मामले पर कहा, यह एक शर्मनाक घटना है, गंभीर और दुखदाई है, जो स्थल की पवित्रता और पवित्र स्थानों पर जाने वाले यहूदियों की भावनाओं को अपमानित करती है।

एक प्राचीन मंदिर में न्यूड फ़ोटोशूट कराया था

एक प्राचीन मंदिर में न्यूड फ़ोटोशूट कराया था

पिछले साल सितंबर में मेरिसा ने एक सनग्लास के विज्ञापन के लिए मिस्र के एक प्राचीन मंदिर में न्यूड फ़ोटोशूट कराया था और उस पर भी काफ़ी विवाद हुआ था। मरीसा इससे पहले भी बीते साल विवादों में घिरी थीं जब उन्होंने मिस्र के प्राचीन मंदिरों के बाहर न्यूड फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट के बाद मरीसा और उनकी टीम को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+