रूस के साथ आओ, परमाणु बम पाओ... पुतिन के राष्ट्रपति दोस्त का खतरनाक ऑफर, US के हाथ-पैर फूले!
बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको फिलहाल मॉस्को के अस्पताल में भर्ती हैं और बेलारूस के विपक्षी नेता ने आरोप लगाया है, कि उन्हें रूस में जहर दिया गया हो सकता है।

Russia-Belarus Tie: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने दावा किया है, कि दुनिया के जो भी देश रूस और बेलारूस के गुट में शामिल होंगे, उन्हें परमाणु हथियार दिए जाएंगे।
अलेक्जेंडर लुकाशेंको के इस दावे के बाद पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई है, वहीं अमेरिका और यूरोपीय देशों के हाथ-पांव फूल गये हैं।
अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है, कि 'जो भी देश रूस और बेलारूस के संघ में शामिल होने के इच्छुक हैंस उन्हें परमाणु हथियार दिए जाएंगे।' अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने ये दावा उस वक्त किया है, जब पिछले महीने खबर आई थी, कि रूस ने कुछ न्यूक्लियर हथियार बेलारूस में ट्रांसफर कर दिए हैं, जिसकी पुष्टि भी की जा चुकी है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी लुकाशेंको ने रविवार को रूस-1 चैनल पर जारी एक ऑन-कैमरा इंटरव्यू के दौरान ये घोषणा की है। आपको बता दें, कि अलेक्जेंडर लुकाशेंको इस वक्त रूस के दौरे पर हैं, जहां खबर है, कि पुतिन से मुलाकात के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने क्या कहा?
इंटरव्यू के दौरान बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा, कि "यह काफी आसान है.. आप रूस के साथ शामिल हो जाएंगे और परमाणु हथियार आपका हो जाएगा"। उन्होंने आगे कहा, कि 'हर किसी के लिए परमाणु बम है, जो रूस के साथ है।'
रूस चूंकी पहले ही बेलारूस को परमाणु हथियार सौंप चुका है, लिहाजा अलेक्जेंडर लुकाशेंको के इस ऑफर को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।
आपको बता दें, कि रूस और बेलारूस के बीच काफी घनिष्ठ संबंध हैं और दोनों देशों ने साल 1999 में एक समझौता साइमन क्या था, जिसमे तहत दोनों देशों के बीच 'यूनियन स्टेट ऑफ बेलारूस एंड रूस' साइन किया गया था, जिसके तहत आर्थिक, सूचना, टेक्नोलॉजी, कृषि और सीमा सुरक्षा को लेकर समझौते किए गये थे।
अब बेलारूस के राष्ट्रपति ने कहा है, कि जो भी देश 'यूनियन स्टेट ऑफ बेलारूस एंड रूस' में शामिल होता है, उसे परमाणु हथियार सौंपे जाएंगे। हालांकि, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है, कि लुकाशेंकों का ये ऑफर कितना व्यापक है, क्योंकि उन्होंने अपने ऑफर के साथ कोई ज्यादा जानकारियां नहीं दी हैं।
लेकिन, समान विचारधारा वाले सहयोगियों को परमाणु हथियार सौंपने पर उनकी टिप्पणी काफी खतरनाक है और माना जा रहा है, कि पिछले एक साल के यूक्रेन युद्ध में रूस को जितना नुकसान हुआ है, और जिस तरह से रूस लड़खड़ा रहा है, उससे बचने के लिए बेलारूस ने दुनिया को परमाणु युद्ध में जाने की चेतावनी दी है।

बेलारूस को परमाणु हथियार
पिछले महीने ही रिपोर्ट्स आईं थीं, कि रूस ने बेलारूस को परमाणु हथियार दिए है, जिसकी पुष्टि बेलारूस के राष्ट्रपलि लुकाशेंकों ने गुरुवार को की है, जब मॉस्को और मिन्स्क के बीच परमाणु हथियारों के ट्रांसफर को लेकर एक नया समझौता किया गया है, जिसके तहत रूस से बेलारूस में कुछ सामरिक परमाणु हथियारों का हस्तांतरण शुरू हो गया है।
लुकाशेंकों ने कहा, कि "बेलारूस में परमाणु हथियारों का भंडारन आवश्यक था और इसीलिए हमने ऐसा किया है।"
वहीं, पुतिन ने कहा है, कि रूस बेलारूस में तैनात किसी भी सामरिक परमाणु हथियारों पर नियंत्रण बनाए रखेगा। इसके साथ ही पुतिन ने बेलारूस को परमाणु हथियार देने की तुलना अमेरिका के उस फैसले से ली, जिसके तहत अमेरिका यूरोपीय देशों में परमाणु हथियारों की तैनाती कर रहा है। अमेरिका के परमाणु हथियार जर्मनी में भी तैनात किए गये हैं।
आपको बता दें, कि 1990 के दशक की शुरुआत से बेलारूस के पास अपने क्षेत्र में कोई परमाणु हथियार नहीं था। सोवियत संघ के पतन के बाद, जब बेलारूस, रूस से अलग हो गया, तो उस वक्त बेलारूस के क्षेत्र में जो भी परमाणु हथियार तैनात थे, उसे उसने रूस को वापस कर दिया। लेकिन, अब फिर से रूस ने बेलारूस में परमाणु हथियारों की तैनाती कर दी है, जिसके बाद दुनिया नये सिरे से परमाणु युद्ध के खतरों के बीच फंस गया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications