बीजिंग एयरपोर्ट ने कोरोना वायरस के डर से 1255 फ्लाइट रद्द की
बीजिंग। एक बार फिर से कोरोना ने चीन में परेशानी पैदा कर दी है, बीजिंग में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 106 हो गए हैं, यह जानकारी मंगलवार को महानगर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी और साथ ही कहा कि चीन की राजधानी में स्थिति 'काफी विकट है, करीब 90 हजार लोगों की जांच जारी है, इसके अलावा जहां से नए संक्रमण की खबर है, वहां के थोक बाज़ार में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है, तो वहीं बीजिंग एयरपोर्ट ने कोरोना वायरस के डर से 1,255 फ्लाइट रद्द का दी है।

चीनी मीडिया के मुताबिक राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस के 8 नए मामले मिले हैं। जिसके बाद वहां पर नए संक्रमित मरीजों की संख्या 54 हो गई है। ये मामले सब्जी और मीट मंडी में मिले हैं, जिससे कई लोगों के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। वहीं नए मामले सामने आने के बाद सरकार तुरंत एक्शन में आई और बीजिंग के आसपास के 10 इलाकों को सील कर दिया। इससे पहले चीन ने दावा किया था उसने महामारी पर काबू पा लिया है।
फिर से चीन में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ेगा
बता दें कि जनवरी और फरवरी में कोरोना वायरस ने चीन में बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित किया था। उसके बाद लागू लॉकडाउन की वजह से आंकड़े थम से गए। मौजूदा वक्त में वहां 83,181 मामले सामने आए हैं। जिसमें 4,634 लोगों की मौत हुई है। विशेषज्ञों की मानें तो अक्टूबर में सर्दियों का मौसम आते ही चीन में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ेगा। कुछ विशेषज्ञों का दावा है कि नए मरीजों में जो वायरस मिल रहे हैं, वो पहले के मरीजों से अलग हैं। ऐसे में अनुमान है कि चीन के बाहर से आए लोगों से संक्रमण फैल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications